• Home
  • राजनीति
  • BSP में सियासी हलचल: आकाश आनंद ने मायावती से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी, पार्टी में वापसी की लगाई गुहार
Image

BSP में सियासी हलचल: आकाश आनंद ने मायावती से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी, पार्टी में वापसी की लगाई गुहार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 13अप्रैल: 2025,

बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किए गए आकाश आनंद ने एक बार फिर पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने की इच्छा ज़ाहिर की है। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर चार भागों में किए गए ट्वीट के माध्यम से आदरनीय मायावती जी से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी और पार्टी में पुनः काम करने का अवसर देने की अपील की।

क्या बोले आकाश आनंद?

आकाश आनंद ने कहा कि वे मायावती जी को अपना एकमात्र राजनीतिक गुरु और आदर्श मानते हैं। उन्होंने यह संकल्प भी लिया कि वे भविष्य में पार्टी के हित के लिए कभी भी अपने रिश्तेदारों या ससुराल पक्ष को राजनीति में हस्तक्षेप करने नहीं देंगे।

उन्होंने अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकारते हुए क्षमा माँगी और वचन दिया कि वे भविष्य में ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे पार्टी या बहनजी की गरिमा व आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचे।

ट्वीट में कही ये बड़ी बातें:

  1. बहन मायावती जी को आदर्श मानते हुए उन्होंने कहा कि वे पार्टी हित में निजी संबंधों को आड़े नहीं आने देंगे।
  2. पुराने ट्वीट्स के लिए माफी मांगी और कहा कि भविष्य में कोई भी राजनीतिक निर्णय केवल स्वयं लेंगे, न कि रिश्तेदारों या सलाहकारों के कहने पर।
  3. पार्टी में वरिष्ठ और अनुभवी लोगों का सम्मान करेंगे और उनसे सीखने को तत्पर रहेंगे।
  4. बहनजी से अपील की कि उन्हें एक और मौका दिया जाए ताकि वे फिर से BSP के लिए काम कर सकें।

पार्टी में फिर से एंट्री की तैयारी?

इस माफीनामे और अपील से यह संकेत मिल रहा है कि आकाश आनंद पार्टी में फिर से वापसी की तैयारी में हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि मायावती इस सार्वजनिक अपील पर क्या निर्णय लेती हैं।

Releated Posts

20 साल बाद ठाकरे भाइयों की एकजुटता, बीएमसी चुनाव के लिए संयुक्त ‘वचन नामा’ जारी

मुंबई नगर निगम चुनाव में नया सियासी मोड़मुंबई की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। करीब…

ByByHindustan Mirror News Jan 4, 2026

राहुल गांधी का नया अंदाज: बेगूसराय में मछुआरों संग तालाब में उतरे, पकड़ी मछलियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को बेगूसराय में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में…

ByByHindustan Mirror News Nov 2, 2025

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी पर हमला, एक महीने में तीसरे नेता को बनाया निशाना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2025

जीत के लिए एनडीए ने झोंकी पूरी ताकत, अमित शाह बिहार में करेंगे 25 से अधिक रैलियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, एनडीए ने प्रचार में पूरी ताकत…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top