• Home
  • नई दिल्ली
  • प्रधानमंत्री मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान,राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने यह सम्मान प्रदान किया
Image

प्रधानमंत्री मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान,राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने यह सम्मान प्रदान किया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गुरुवार 03 जुलाई 2025

अक्करा/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ प्रदान किया है। राजधानी अक्करा में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने यह सम्मान उन्हें प्रदान किया।

सम्मान मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह सम्मान 1.4 अरब भारतीयों की ओर से विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं। यह पुरस्कार भारत की सांस्कृतिक विविधता, हमारे युवाओं की आकांक्षाओं और भारत-घाना की ऐतिहासिक साझेदारी को समर्पित है।”

पहली घाना यात्रा पर कोई भारतीय प्रधानमंत्री

बता दें, पिछले तीन दशकों में यह पहली घाना यात्रा है, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने की है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान उनकी “उत्कृष्ट राजनीतिज्ञता और वैश्विक नेतृत्व” के लिए दिया गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “यह पुरस्कार भारत और घाना के मजबूत, गहरे व दीर्घकालिक संबंधों का प्रतीक है।”

द्विपक्षीय साझेदारी को विस्तार

पीएम मोदी ने घाना के राष्ट्रपति महामा के साथ द्विपक्षीय बैठक की, जिसके बाद भारत और घाना के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। उन्होंने कहा, “भारत सिर्फ साझेदार नहीं बल्कि घाना के राष्ट्र निर्माण में सह-यात्री भी है। हमने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य तय किया है।”

वैश्विक दक्षिण को लेकर भारत का स्पष्ट संदेश

पीएम मोदी 9 जुलाई तक घाना, त्रिनिदाद-टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा पर रहेंगे। ब्राजील में वे 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। इससे वैश्विक दक्षिण के देशों के साथ भारत के संबंधों को नया आयाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

“यह युद्ध का युग नहीं है”

घाना से दुनिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “यह युद्ध का युग नहीं है। समस्याओं का समाधान केवल बातचीत और कूटनीति के जरिए ही संभव है।” उन्होंने पश्चिम एशिया और यूरोप की स्थिति पर भी चिंता जताई।

Releated Posts

उमर खालिद–शरजील इमाम को जमानत न मिलने के बाद जेएनयू में नारेबाजी, बीजेपी नेताओं का तीखा पलटवार

कपिल मिश्रा बोले—“सांपों के फन कुचले जा रहे हैं”, विपक्ष पर राष्ट्रविरोधी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप…

ByByHindustan Mirror News Jan 6, 2026

संविधान दिवस : बच्चों में संवैधानिक मूल्यों का अनुप्राणन और सभ्य-समतावादी समाज का निर्माण

भारत का संविधान केवल एक विधिक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामूहिक आत्मा, आकांक्षा और आदर्शों का जीवित…

ByByHindustan Mirror News Nov 23, 2025

सऊदी अरब में दर्दनाक बस हादसा: 42 भारतीयों की जलकर मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। सऊदी अरब में सोमवार को हुए एक भयावह सड़क हादसे…

ByByHindustan Mirror News Nov 17, 2025

📰 हमास की बर्बरता : गाज़ा में अपने ही नागरिकों की पब्लिक एक्सीक्यूशन!

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़, अंतरराष्ट्रीय डेस्क |गाज़ा पट्टी में सीजफायर के बाद शांति की उम्मीद थी, लेकिन हालात इसके…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top