• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में छापामार अभियान, नकली मिठाइयों और मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कसा शिकंजा
Image

अलीगढ़ में छापामार अभियान, नकली मिठाइयों और मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कसा शिकंजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज
(अलीगढ़, 06 अगस्त 2025)

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश द्वारा मिलावटी व निम्न गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों के विरुद्ध प्रदेशभर में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अलीगढ़ जिले में भी विशेष छापामार कार्रवाई की गई। यह अभियान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर संचालित किया गया।

इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय दीनानाथ यादव द्वारा किया गया। उनके नेतृत्व में गठित टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मैरिज होम, किराना दुकानों और मिठाई प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सादा घेवर, सोनपापड़ी, बर्फी, बूंदी, रसगुल्ला और घी जैसे खाद्य पदार्थों के कुल 9 नमूने संकलित किए गए, जिन्हें जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया।

जिन प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए, उनमें प्रमुख रूप से पंडित दूध डेयरी, श्री लक्ष्मी मिष्ठान भंडार, मैसर्स नेस्ले स्वीट्स, मैसर्स मृदुल स्वीट्स आदि शामिल हैं। जांच के दौरान टीम को कई स्थानों पर खराब गुणवत्ता के मिठाई उत्पाद पाए गए। इसी क्रम में 10 किलोग्राम बूंदी और 25 किलोग्राम छेना रसगुल्ला को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि आम जनता को हानिकारक खाद्य पदार्थों से बचाया जा सके।

सहायक आयुक्त दीनानाथ यादव ने बताया कि सभी खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि कोई प्रतिष्ठान दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि लोगों को सुरक्षित व शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में सत्र 2025–26 का समापन समारोह संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में उत्साहपूर्ण आयोजन20 मार्च 2026 को रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

संकल्प से सिद्धि तक: 9 वर्षों में बदला उत्तर प्रदेश, सुशासन और विकास का बना नया मॉडल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 21 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

किताबों से आगे बढ़कर अब BIIT में लग रही AI की क्लास: तकनीक साधन बने , बोझ नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बदलती शिक्षा में तकनीक की असली परीक्षा नई दिशा की ओर बढ़ती भारतीय शिक्षा प्रणालीभारत…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

सिर्फ तंबाकू नहीं, जहरीली हवा भी बन रही कैंसर की बड़ी वजह

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: देश में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है—अब…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top