हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 28 अप्रैल: 2025,
राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत चौहान ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा सेना को दी गई खुली चुनौती का जवाब देने के लिए 4 मई को जन स्वाभिमान सम्मेलन बुलाया है। यह सम्मेलन वीर शिरोमणि राणा सांगा के सम्मान में सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के गांव परसौली में आयोजित किया जाएगा। चौहान ने सुमन को चुनौती देते हुए कहा कि वे दो-दो हाथ करने के लिए सुमन को आमंत्रित करते हैं।
निशांत चौहान ने इस दौरान यह भी कहा कि रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर की गई अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी कारण 4 मई को होने वाले सम्मेलन में क्षेत्रीय लोगों को शामिल होने के लिए आह्वान किया गया।
जनसंपर्क अभियान में राजपूत करणी सेना और प्रताप सेना के पदाधिकारी शामिल हुए, जिन्होंने सम्मेलन में भाग लेने की अपील की। प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राणा, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष नितिन शेखावत, और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष ठाकुर जुगेंद्र सिंह ने भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए क्षेत्रीय लोगों से आह्वान किया।
जनसंपर्क अभियान में हरेंद्र सिसोदिया, अंकुर सिसोदिया, सागर सिसोदिया, रॉकी चौहान, सतेंद्र सिंह, योगेश सेंगर, अंकित ठाकुर, विनेश तोमर, करण ठाकुर, विवेक ठाकुर, पंकज ठाकुर सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

















