• Home
  • Delhi
  • रणजी ट्रॉफी: रिंकू सिंह और मोहम्मद शमी चमके, 19 टीमों के मुकाबलों में रोमांचक नतीजे
Image

रणजी ट्रॉफी: रिंकू सिंह और मोहम्मद शमी चमके, 19 टीमों के मुकाबलों में रोमांचक नतीजे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में 19 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कुल 17 मैच खेले गए, जिनमें से सात टीमों ने जीत दर्ज की, आठ मुकाबले ड्रा रहे और एक मैच बारिश की वजह से बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा। इस राउंड में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने शानदार प्रदर्शन से अपनी छाप छोड़ी।

उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए रिंकू सिंह सबसे चमकदार बल्लेबाज के रूप में उभरे। उन्होंने 273 गेंदों पर नाबाद 165 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं, बंगाल की तरफ से खेलते हुए भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने अनुभव का लोहा मनवाया। उन्होंने 7 विकेट झटके और टीम को शानदार जीत दिलाई।

एलीट ग्रुप-ए के मुकाबले
ओडिशा और बड़ौदा के बीच मुकाबले में बड़ौदा ने 7 विकेट से जीत दर्ज की, जबकि आंध्र बनाम उत्तर प्रदेश का मैच ड्रा रहा। झारखंड ने तमिलनाडु को पारी और 114 रनों से हराया, वहीं विदर्भ ने नागालैंड को तीसरे ही दिन पारी और 179 रन से मात दी।

एलीट ग्रुप-बी के मुकाबले
महाराष्ट्र और केरल का मैच ड्रा रहा। गोवा ने चंडीगढ़ पर पारी और 75 रन से जीत हासिल की। पंजाब और मध्य प्रदेश के बीच मैच ड्रा रहा जबकि कर्नाटक और सौराष्ट्र का मुकाबला भी बिना नतीजे के समाप्त हुआ।

एलीट ग्रुप-सी के मुकाबले
बंगाल ने उत्तराखंड को 8 विकेट से हराया। हरियाणा ने रेलवे पर 96 रन से जीत दर्ज की, जबकि सर्विसेज ने त्रिपुरा को पारी और 20 रन से मात दी। वहीं, असम और गुजरात का मैच ड्रा रहा।

एलीट ग्रुप-डी के मुकाबले
दिल्ली और हैदराबाद का मुकाबला ड्रा रहा। राजस्थान ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से हराया और मुंबई ने जम्मू-कश्मीर को 35 रन से शिकस्त दी। हिमाचल प्रदेश और पुडुचेरी का मैच भी ड्रा समाप्त हुआ।

प्लेट ग्रुप के मुकाबले
सिक्किम और मणिपुर के बीच मुकाबला ड्रा रहा जबकि मेघालय बनाम मिजोरम मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को पारी और 165 रन से हराया।

शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन
राजस्थान के मानव सुथार और कर्नाटक के श्रेयस गोपाल ने अपनी फिरकी से कमाल दिखाया, दोनों ने 11-11 विकेट हासिल किए। बिहार के साकिब, पुडुचेरी के उदेशिया और सौराष्ट्र के डी. जडेजा ने 10-10 विकेट झटके।
बल्लेबाजी में दिल्ली के सनत सांगवान 267 रनों के साथ शीर्ष पर रहे, जिसमें 211 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही। बिहार के आयुष ने 226, गोवा के ललित यादव ने 213, दिल्ली के आयुष दोसेजा ने 209 और एमपी के रजत पाटीदार ने 205 रन बनाए।

पहले राउंड के इन प्रदर्शनों से रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन की रोमांचक शुरुआत हो चुकी है, जिसमें युवा और अनुभवी दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है।

Releated Posts

नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल: रणनीति, जल्दबाजी या चुनावी गणित का बड़ा खेल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: केंद्र सरकार 16 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाकर नारी शक्ति वंदन…

ByByHindustan Mirror News Apr 3, 2026

‘उड़ान तैयार…पर मंजूरी बेकरार’: जेवर एयरपोर्ट पर सुरक्षा ने रोकी रफ्तार

गृह मंत्रालय के नियमों में फंसी शुरुआत की तैयारीग्रेटर नोएडा स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से अंतरराष्ट्रीय…

ByByHindustan Mirror News Apr 2, 2026

IPL 2026 में खेलने की नहीं दी इजाजत तो कोर्ट पहुंचा ये खिलाड़ी,अपने ही बोर्ड को घसीटा कोर्ट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: फिटनेस टेस्ट बना टकराव की जड़श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड…

ByByHindustan Mirror News Apr 2, 2026

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में प्रशिक्षण महाभियान-2026 की समीक्षा, संगठन मजबूती पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026’ को लेकर…

ByByHindustan Mirror News Apr 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top