• Home
  • नई दिल्ली
  • COVID वैक्सीन से जुड़ी मौतों की अफवाहें बेबुनियाद: ICMR और AIIMS की रिपोर्ट में खुलासा
Image

COVID वैक्सीन से जुड़ी मौतों की अफवाहें बेबुनियाद: ICMR और AIIMS की रिपोर्ट में खुलासा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 02 जुलाई 2025

नई दिल्ली। देशभर में कोविड-19 वैक्सीन को लेकर फैल रही अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने अपनी गहन जांच के आधार पर साफ किया है कि वैक्सीन का युवाओं में अचानक होने वाली मौतों से कोई संबंध नहीं है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने भी स्पष्ट किया है कि कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इससे किसी तरह का खतरा नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि अब तक के वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है जो वैक्सीन को अचानक हुई मौतों का कारण ठहराए।

ICMR और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) की संयुक्त रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में उपयोग हो रही सभी कोविड वैक्सीन न सिर्फ सुरक्षित हैं, बल्कि संक्रमण से बचाव में भी बेहद प्रभावी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर साइड इफेक्ट्स के मामले इतने दुर्लभ हैं कि उन्हें नजरअंदाज किया जा सकता है।

वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने वैक्सीन को लेकर फैल रही भ्रांतियों को ‘गैरवैज्ञानिक’ और ‘भ्रामक’ करार दिया है।

Releated Posts

उमर खालिद–शरजील इमाम को जमानत न मिलने के बाद जेएनयू में नारेबाजी, बीजेपी नेताओं का तीखा पलटवार

कपिल मिश्रा बोले—“सांपों के फन कुचले जा रहे हैं”, विपक्ष पर राष्ट्रविरोधी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप…

ByByHindustan Mirror News Jan 6, 2026

संविधान दिवस : बच्चों में संवैधानिक मूल्यों का अनुप्राणन और सभ्य-समतावादी समाज का निर्माण

भारत का संविधान केवल एक विधिक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामूहिक आत्मा, आकांक्षा और आदर्शों का जीवित…

ByByHindustan Mirror News Nov 23, 2025

सऊदी अरब में दर्दनाक बस हादसा: 42 भारतीयों की जलकर मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। सऊदी अरब में सोमवार को हुए एक भयावह सड़क हादसे…

ByByHindustan Mirror News Nov 17, 2025

📰 हमास की बर्बरता : गाज़ा में अपने ही नागरिकों की पब्लिक एक्सीक्यूशन!

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़, अंतरराष्ट्रीय डेस्क |गाज़ा पट्टी में सीजफायर के बाद शांति की उम्मीद थी, लेकिन हालात इसके…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top