• Home
  • Delhi
  • साइना नेहवाल लेंगी तलाक
Image

साइना नेहवाल लेंगी तलाक

-साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने आपसी सहमति से लिया अलग होने का फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 13 जुलाई 2025

नई दिल्ली, भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने पति और पूर्व शटलर पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की घोषणा की है। यह घोषणा रविवार को साइना ने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी कर की। उन्होंने बताया कि यह फैसला दोनों की आपसी सहमति से लिया गया है।

करीब सात साल की शादी के बाद यह फैसला सामने आया है, जिसने खेल जगत और प्रशंसकों को हैरानी में डाल दिया। साइना ने अपने पोस्ट में लिखा, “जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। काफी सोच-विचार के बाद, हमने अलग होने का फैसला किया है।”

दो बार की कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन और भारत की ओलंपिक पदक विजेता रह चुकीं साइना ने यह भी स्पष्ट किया कि इस कठिन समय में वे दोनों एक-दूसरे की इज्जत करते हैं और आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

साइना और कश्यप की जोड़ी भारतीय बैडमिंटन में एक मजबूत और प्रेरणादायक जोड़ी मानी जाती रही है। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ खेला और जीवन बिताया।

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप का तलाक आपसी सहमति से हुआ।

इंस्टाग्राम पर साइना ने जारी किया आधिकारिक बयान।

करीब 7 साल बाद टूटी शादी।

खेल जगत में खबर से हैरानी और प्रतिक्रिया।

Releated Posts

दिल्ली-NCR में जहरीली हवा पर अलर्ट, GRAP-1 लागू; प्रदूषण रोकने के लिए बढ़ेंगी पाबंदियां

AQI 244 के पार पहुंचने से बढ़ी चिंता, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण से लेकर वाहनों की जांच…

ByByHindustan Mirror News Oct 21, 2026

कोलकाता भगदड़: छाती पर दबाव, टूटी पसलियां और दम घुटने से गई 19 लोगों की जान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बच्चों समेत छह की मौत दम घुटने से हुई; सिर पर गंभीर चोट…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अहम सुराग, हमलावरों की बाइक जब्त

फायरिंग के बाद विलेपार्ले स्टेशन के पास बाइक छोड़कर लोकल ट्रेन से भागे आरोपी, मुंबई पुलिस की 15…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

RSS की रैलियों को अनुमति नहीं देने पर हाईकोर्ट की विजय सरकार को फटकार

तमिलनाडु में RSS की रैलियों पर रोक का मामला हाई कोर्ट पहुंचा याचिकाकर्ता ने पुराने अदालती आदेशों का…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *