• Home
  • Delhi
  • एसबीआई की मोबाइल बैंकिंग सेवा 4 सितंबर को रहेगी बंद
Image

एसबीआई की मोबाइल बैंकिंग सेवा 4 सितंबर को रहेगी बंद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को अलर्ट किया है। बैंक ने जानकारी दी है कि 4 सितंबर को मोबाइल बैंकिंग सेवा एक घंटे के लिए बंद रहेगी। एसबीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर पोस्ट करते हुए कहा कि तकनीकी अपग्रेड और सिस्टम मेंटेनेंस कार्यों के चलते यह कदम उठाया गया है।

बैंक के अनुसार, मोबाइल बैंकिंग सेवा रात 12:30 बजे से 1:30 बजे तक उपलब्ध नहीं होगी। इस दौरान ग्राहक अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप पर किसी भी तरह का लेन-देन, बैलेंस चेक या अन्य सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। हालांकि, नेट बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी अन्य सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

एसबीआई ने ग्राहकों से अपील की है कि वे आवश्यक बैंकिंग लेन-देन पहले ही निपटा लें ताकि असुविधा न हो। बैंक समय-समय पर अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने और सुरक्षित रखने के लिए ऐसे तकनीकी कार्य करता है।

यह जानकारी ग्राहकों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि एसबीआई के देशभर में करोड़ों अकाउंट धारक मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं।

Releated Posts

दिल्ली-NCR में जहरीली हवा पर अलर्ट, GRAP-1 लागू; प्रदूषण रोकने के लिए बढ़ेंगी पाबंदियां

AQI 244 के पार पहुंचने से बढ़ी चिंता, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण से लेकर वाहनों की जांच…

ByByHindustan Mirror News Oct 21, 2026

कोलकाता भगदड़: छाती पर दबाव, टूटी पसलियां और दम घुटने से गई 19 लोगों की जान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बच्चों समेत छह की मौत दम घुटने से हुई; सिर पर गंभीर चोट…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अहम सुराग, हमलावरों की बाइक जब्त

फायरिंग के बाद विलेपार्ले स्टेशन के पास बाइक छोड़कर लोकल ट्रेन से भागे आरोपी, मुंबई पुलिस की 15…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

RSS की रैलियों को अनुमति नहीं देने पर हाईकोर्ट की विजय सरकार को फटकार

तमिलनाडु में RSS की रैलियों पर रोक का मामला हाई कोर्ट पहुंचा याचिकाकर्ता ने पुराने अदालती आदेशों का…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *