• Home
  • Delhi
  • SCO समिट 2025: भारत ने जॉइंट स्टेटमेंट से किया इनकार, राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को घेरा
Image

SCO समिट 2025: भारत ने जॉइंट स्टेटमेंट से किया इनकार, राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को घेरा


बीजिंग/नई दिल्ली। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन 2025 में भारत ने बड़ा राजनयिक कदम उठाते हुए सम्मेलन की संयुक्त घोषणा (Joint Statement) पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मौके पर पाकिस्तान को करारा संदेश देते हुए दो टूक कहा कि आतंकवाद को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

भारत ने इस संयुक्त घोषणा में सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे को शामिल करने की मांग की थी, लेकिन अन्य देशों के विरोध के चलते यह संभव नहीं हो सका। इसके चलते भारत ने संयुक्त घोषणापत्र से दूरी बना ली।

राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में पाकिस्तान का नाम लिए बिना उसे आड़े हाथों लिया और कहा कि,

“आतंकवाद के दोषियों, वित्तपोषकों और प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। आतंकवाद से निपटने के लिए दोहरा मापदंड स्वीकार्य नहीं है।”

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ देश आतंकवाद को रणनीतिक साधन के रूप में उपयोग कर रहे हैं और ऐसे प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेनकाब किया जाना चाहिए।

पाकिस्तान को दूसरा झटका
एससीओ समिट के दौरान राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से मुलाकात नहीं की। इसे भी एक सख्त कूटनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है, खासतौर पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के रिश्तों में बढ़े तनाव के मद्देनज़र।

भारत का संदेश साफ है: आतंकवाद के मुद्दे पर कोई नरमी नहीं और जो देश आतंकवाद को प्रश्रय देते हैं, उनसे संवाद नहीं।

Releated Posts

‘सबका साथ, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ नितिन नवीन ने संगठन में एकजुटता और सामाजिक संतुलन पर दिया जोर

लखनऊ दौरे में सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम, संघ और सहयोगी दलों से मुलाकात कर भाजपा अध्यक्ष ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के भविष्य पर फैसला संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद प्रशासनिक बदलाव और SIT रिपोर्ट पर होगा मंथन अयोध्या।…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन के दौरे से 2027 चुनावी तैयारी को धार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :41 स्वागत बिंदुओं पर 25 सामाजिक वर्गों की भागीदारी, संगठनात्मक बैठकों में चुनावी रणनीति और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

ड्रोन से मिसाइल तक: ₹52 हजार करोड़ की रक्षा डील से बदलेगी भारतीय सेना की ताकत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रक्षा मंत्रालय ने तीनों सेनाओं के लिए स्वदेशी हथियारों और आधुनिक रक्षा प्रणालियों को…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top