• Home
  • Delhi
  • देशभर में अगले सप्ताह से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)
Image

देशभर में अगले सप्ताह से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

चुनाव आयोग अगले सप्ताह से देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। पहले चरण में 10 से 15 राज्यों में यह प्रक्रिया लागू होगी, जिनमें मुख्य रूप से वे राज्य शामिल हैं जहां वर्ष 2026 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इनमें असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल प्रमुख हैं। चुनाव आयोग अगले सप्ताह के मध्य तक इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकता है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन राज्यों में स्थानीय निकाय चुनाव चल रहे हैं या प्रस्तावित हैं, वहां फिलहाल यह प्रक्रिया नहीं की जाएगी क्योंकि स्थानीय प्रशासनिक मशीनरी इन चुनावों में व्यस्त रहेगी। ऐसे राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया दूसरे चरण में पूरी की जाएगी। चुनाव आयोग दो बार राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर चुका है और तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

एसआईआर का मुख्य उद्देश्य विदेशी अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन्हें मतदाता सूची से बाहर करना और केवल भारतीय नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करना है। बिहार में यह प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है और 30 सितंबर को प्रकाशित अंतिम सूची में 7.42 करोड़ मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए हैं। वहीं तमिलनाडु में अगले सप्ताह से एसआईआर प्रक्रिया शुरू होगी, जिसकी जानकारी चुनाव आयोग ने मद्रास हाईकोर्ट को दी है।

अंतिम एसआईआर को ही कटऑफ डेट माना जाएगा। कई राज्यों में यह प्रक्रिया 2002 से 2004 के बीच पूरी हुई थी, जबकि अब राष्ट्रीय स्तर पर मतदाता सूचियों का नए सिरे से पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा।

Releated Posts

राधा मोहन दास अग्रवाल का संसद में बयान, माता-पिता की उपेक्षा पर पासपोर्ट रद्द हो

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी के सांसद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राधा मोहन दास अग्रवाल…

ByByHindustan Mirror News Feb 13, 2026

टी20 में बड़ा उलटफेर: UAE ने इंडिया-ए महिला टीम को हराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जिम्बाब्वे के बाद एक और चौंकाने वाला नतीजा एक ओर ICC Men’s T20 World Cup…

ByByHindustan Mirror News Feb 13, 2026

सेवा तीर्थ से प्रधानमंत्री का संदेश: पहले ही दिन बड़े फैसले,सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस इलाज

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 13 फरवरी को नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ का…

ByByHindustan Mirror News Feb 13, 2026

सेवा तीर्थ से चलेगा PMO: प्रशासनिक इतिहास का नया अध्याय,आज दोपहर उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली स्थित रायसीना हिल पर वर्षों से संचालित प्रधानमंत्री कार्यालय अब नए भवन ‘सेवा…

ByByHindustan Mirror News Feb 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top