• Home
  • बरेली
  • सपा नेता हरीश लाखा की मुसीबतें बढ़ीं, किसान ने लगाए गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज
Image

सपा नेता हरीश लाखा की मुसीबतें बढ़ीं, किसान ने लगाए गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 18 अप्रैल: 2025,

बरेली। सपा नेता हरीश लाखा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। किसान राजकुमार ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। राजकुमार ने थाना कैंट में हरीश लाखा समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि लाखा ने न केवल उसकी करोड़ों रुपये की जमीन पर अवैध कब्जा किया, बल्कि कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

राजकुमार, जो गांव मोहनपुर नकटिया का निवासी है, ने अपनी पैतृक भूमि बेचकर देहात में दूसरी ज़मीन का सौदा किया था। सौदे में राशि का भुगतान किए जाने के बावजूद ज़मीन मालिक विजया ने उसका बैनामा नहीं किया। इसके बाद किसान ने कोर्ट का रुख किया, जहां से ज़मीन की बिक्री पर रोक लगा दी गई।

आरोप है कि हरीश लाखा ने कोर्ट के आदेश की अनदेखी करते हुए उस ज़मीन का एग्रीमेंट अपने नाम करवा लिया। विरोध करने पर उसने किसान और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और अपने गुर्गों से उन्हें बंधक बना कर बेरहमी से पीटा। साथ ही करोड़ों की रंगदारी की मांग की।

Releated Posts

शक में पिता बना हैवान, एक साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भुता थाना क्षेत्र की दिल दहला देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के…

ByByHindustan Mirror News Feb 13, 2026

जीजा के खिलाफ थाने पहुंची साली… आहत होकर शख्स ने दे दी जान

बरेली,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: इज्जतनगर थाना क्षेत्र का मामला, पत्नी ने सगी बहन और रिश्तेदारों पर लगाए गंभीर आरोप…

ByByHindustan Mirror News Feb 9, 2026

इस्तीफा देने के बाद भी SDM अलंकार अग्निहोत्री निलंबित, क्या कहते हैं नियम ?

बरेली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बरेली के एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री का मामला प्रदेश की प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का…

ByByHindustan Mirror News Jan 27, 2026

UP: फरीदपुर से बीजेपी विधायक श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन, जन्मदिन के अगले ही दिन टूटा दुखों का पहाड़

बरेली,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। फरीदपुर विधानसभा सीट…

ByByHindustan Mirror News Jan 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top