• Home
  • अलीगढ
  • महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए राज्य महिला आयोग सक्रिय, अलीगढ़ में जनसुनवाई आयोजित
Image

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए राज्य महिला आयोग सक्रिय, अलीगढ़ में जनसुनवाई आयोजित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 25 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती मीना कुमारी द्वारा मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, अलीगढ़ में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई का उद्देश्य महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं प्रभावी न्याय दिलाना रहा।

जनसुनवाई के दौरान कुल 12 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर पीड़ित महिलाओं को तत्काल राहत प्रदान की गई। शेष मामलों पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

श्रीमती मीना कुमारी ने कहा कि महिला आयोग का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज हत्या, मानसिक व लैंगिक उत्पीड़न, कार्यस्थल पर उत्पीड़न और पति-पत्नी के विवाद जैसे मामलों की सुनवाई की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (अपराध) ममता कुरील, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार, महिला थानाध्यक्ष रेखा गोस्वामी, लीगल डिफेंस काउंसलर पूजा, सीओ श्रवण कुमार सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार ने जानकारी दी कि अगली महिला जनसुनवाई बुधवार, 26 जून को तहसील खैर में सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी।

Releated Posts

नौ मिठाई विक्रेताओं के यहां छापे,श्री राधे स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित, 103 किलो मिठाई नष्ट

उत्पादन और बिक्री पर रोक; 15 नमूने जांच के लिए लिए अलीगढ़, ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : त्योहारों के…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *