• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • STF को मिली बड़ी सफलता: बिटुमिन अपमिश्रित तारकोल बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार
Image

STF को मिली बड़ी सफलता: बिटुमिन अपमिश्रित तारकोल बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UPSTF) ने कानपुर नगर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिटुमिन आयल में मिलावट कर अपमिश्रित तारकोल बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने मौके से गिरोह के छह सक्रिय सदस्यों — पवन सिंह उर्फ राजेंद्र सिंह, रणवीर, सुशील कुमार, सतीश कुमार, बंटी और देवी सिंह — को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना अरौल क्षेत्र के कबीर कोल्ड स्टोर के पीछे स्थित एक ईंट भट्टे पर की गई।

टीम को मौके से 252 बोरियां सफेद मार्बल डस्ट, लगभग 126 कुंटल बिटुमिन आयल में मिलाया जाने वाला अपमिश्रण पदार्थ, 2 टैंकरों में भरा 22.050 टन और 31.500 टन तारकोल, तथा मिलावट में प्रयुक्त कई मशीनरी उपकरण बरामद हुए। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से बिटुमिन में सस्ते रासायनिक पदार्थ मिलाकर इसे निर्माण कार्यों में बेचा करते थे।

एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि यह गैंग प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़क निर्माण से जुड़ी ठेकेदार फर्मों को अपमिश्रित तारकोल सप्लाई करता था, जिससे सरकारी परियोजनाओं की गुणवत्ता पर गंभीर असर पड़ रहा था। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Releated Posts

कैशलेस इलाज से इनकार और क्लेम रिजेक्ट, बीमित परेशान होकर पहुंच रहे कंज्यूमर कोर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दस्तावेज पूरे, फिर भी अस्पताल में कैशलेस सुविधा नहींजबलपुर। स्वास्थ्य बीमा के नाम पर आम…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

मिडिल क्लास और टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, 14 ऐलान जो सीधे जेब पर डालेंगे असर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं, लेकिन नियम आसान, टैक्स बोझ हल्का करने की कोशिश केंद्रीय…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी: वाराणसी मुठभेड़ में एक लाख का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर ढेर

वाराणसी।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार देर रात…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

ऑनलाइन गेमिंग पर पाबंदी से बौखलाई तीन बहनें, 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: परिवार की रोक-टोक से उपजा तनावउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दुखद और चिंताजनक…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top