• Home
  • Delhi
  • तेज प्रताप यादव बोले – “ये लोग मुझे मरवा भी देंगे”, बढ़ाई गई सुरक्षा पर जताई चिंता
Image

तेज प्रताप यादव बोले – “ये लोग मुझे मरवा भी देंगे”, बढ़ाई गई सुरक्षा पर जताई चिंता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बिहार: राजद से निष्कासित लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उनकी जान को खतरा है और कुछ लोग उन्हें “मरवाना चाहते हैं।” केंद्र सरकार ने हाल ही में उन्हें Y प्लस सुरक्षा प्रदान की है। सुरक्षा बढ़ाए जाने पर उन्होंने मीडिया से कहा, “मेरी जान को खतरा है, ये लोग मुझे मरवा भी देंगे।” इसके बावजूद तेज प्रताप चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं और अपनी नई पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं कर रहे हैं।

तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को उनके 36वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “तेजस्वी का जन्मदिन है, उसे जन्मदिन की बधाई, उसका भविष्य उज्ज्वल हो, हमारा आशीर्वाद है।” बता दें, तेज प्रताप राजद से निष्कासन के बाद परिवार से दूरी बनाए हुए हैं और इस बार अपनी नई पार्टी के उम्मीदवारों के साथ चुनाव मैदान में हैं।

इधर पटना में तेजस्वी यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। समर्थक सुबह से उनके आवास के बाहर जुटे हुए हैं, सड़कों पर बड़े-बड़े पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं। पार्टी कार्यालय में 36 पाउंड का केक काटा जाएगा और गरीब बच्चों को किताबें व कलम बांटी जाएंगी। तेज प्रताप के बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

Releated Posts

‘उड़ान तैयार…पर मंजूरी बेकरार’: जेवर एयरपोर्ट पर सुरक्षा ने रोकी रफ्तार

गृह मंत्रालय के नियमों में फंसी शुरुआत की तैयारीग्रेटर नोएडा स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से अंतरराष्ट्रीय…

ByByHindustan Mirror News Apr 2, 2026

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में प्रशिक्षण महाभियान-2026 की समीक्षा, संगठन मजबूती पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026’ को लेकर…

ByByHindustan Mirror News Apr 2, 2026

PAN कार्ड के नए नियम लागू: बड़े ट्रांजैक्शन पर बढ़ी निगरानी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली। 1 अप्रैल से PAN कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव लागू हो…

ByByHindustan Mirror News Apr 2, 2026

ट्रंप का बड़ा बयान: जंग खत्म नहीं, अगले 2-3 हफ्तों तक ईरान पर तेज हमले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: वॉशिंगटन/पश्चिम एशिया:अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने राष्ट्र के नाम संबोधन में ईरान के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Apr 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top