• Home
  • जौनपुर
  • जौनपुर: मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश
Image

जौनपुर: मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025

जौनपुर जिले की जफराबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात एक अंतर्जनपदीय बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बदमाश की पहचान शैलेश यादव उर्फ धीरज यादव पुत्र रामआसरे यादव उर्फ नन्हकू यादव निवासी रेहटी तुल्लापुर थाना जलालपुर के रूप में हुई है।

शुक्रवार की रात जफराबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ हौज टोल प्लाजा के पास गश्त पर थे। जब टीम राजेपुर रोड की ओर बढ़ी, तभी एक संदिग्ध युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस की लाल-नीली बत्ती देखते ही युवक चौकन्ना हो गया और बाइक को कच्चे रास्ते की ओर मोड़ दिया। कुछ दूरी पर बाइक फिसलकर खेत में गिर गई।

पुलिस ने जैसे ही टॉर्च की रोशनी में युवक को आत्मसमर्पण करने को कहा, वह गड्ढे में छिप गया और वहीं से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली युवक के बाएं पैर में लगी। गोली लगने से घायल बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया।

बरामदगी और बदमाश की पहचान

घटना स्थल से पुलिस ने बदमाश के पास से 0.315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक बाइक और 320 रुपये बरामद किए। पकड़े गए बदमाश की पहचान शैलेश यादव उर्फ धीरज यादव (25 वर्ष) के रूप में हुई, जो जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी तुल्लापुर गांव का रहने वाला है।

सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अंतर्जनपदीय अपराधी है और गो-तस्करी से भी जुड़ा हुआ है। उसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई एक बड़ी कामयाबी है, जिससे जिले में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और बदमाश के आपराधिक इतिहास की गहन जांच की जा रही है। अस्पताल में इलाज के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Releated Posts

75 वर्षीय बुजुर्ग ने की 40 वर्षीय विधवा से शादी, सुहागरात के अगले दिन मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमूछ गांव में एक अजीबोगरीब और हैरान कर…

ByByHindustan Mirror News Sep 30, 2025

कार्यकर्ता पीला गमछा डालकर अधिकारियों से मिलने जाता है,तब मुझे सामने है पाता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:19 जुलाई 2025 जौनपुर: ओपी राजभर का तीखा बयान – “पीला साफा अब सिर्फ परिधान नहीं,…

ByByHindustan Mirror News Jul 19, 2025

जौनपुर: आशापुर गांव में महेंद्र राजभर की पिटाई, ओम प्रकाश राजभर पर लगाया साजिश का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: बुधवार 11 जून 2025 जौनपुर जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र के आशापुर गांव में मंगलवार को…

ByByHindustan Mirror News Jun 11, 2025

जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 5 की मौत, 15 घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 30 मई 2025 जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक…

ByByHindustan Mirror News May 30, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top