• Home
  • अलीगढ
  • स्मार्ट सिटी में ‘स्मार्ट’ नहीं निकली पहली बारिश, अलीगढ़ जलमग्न, करोड़ों के विकास कार्य बह गये
Image

स्मार्ट सिटी में ‘स्मार्ट’ नहीं निकली पहली बारिश, अलीगढ़ जलमग्न, करोड़ों के विकास कार्य बह गये

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सोमवार 30 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़: देर रात हुई झमाझम बारिश ने अलीगढ़ को पूरी तरह पानी-पानी कर दिया। स्मार्ट सिटी के नाम पर किए गए सैकड़ों करोड़ रुपये के कार्य पहले ही मानसून की दस्तक में धराशायी हो गए। शहर के प्रमुख रिहायशी इलाकों से लेकर मुख्य सड़कों तक अभूतपूर्व जलभराव ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी।

स्वर्ण जयंती नगर, गुरुद्वारा रोड, पुराना छर्रा अड्डा जैसे क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो गए। अधूरे निर्माण कार्य, जगह-जगह खुले गड्ढे और टूटी सड़कें बारिश के पानी में नजर ही नहीं आईं, जिससे कई लोग नालों में गिरकर घायल हो गए। गुरुद्वारा रोड पर घंटों तक जलजमाव रहा, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

नगर निगम द्वारा नालों की सफाई और जल निकासी की तैयारियों के तमाम दावे बारिश में बहते नजर आए। जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है। लोगों का कहना है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर केवल दिखावटी काम हुए हैं, जमीनी हकीकत बेहद खराब है।

बारिश ने न केवल जनजीवन को अस्त-व्यस्त किया है, बल्कि यह सवाल भी खड़े कर दिए हैं कि आखिर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद अलीगढ़ की सड़कों और नालों की यह हालत क्यों है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई होगी या फिर यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा?

Releated Posts

नौ मिठाई विक्रेताओं के यहां छापे,श्री राधे स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित, 103 किलो मिठाई नष्ट

उत्पादन और बिक्री पर रोक; 15 नमूने जांच के लिए लिए अलीगढ़, ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : त्योहारों के…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *