• Home
  • अलीगढ
  • अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का चतुर्थ मंडलीय पत्रकार सम्मेलन रहा शानदार
Image

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का चतुर्थ मंडलीय पत्रकार सम्मेलन रहा शानदार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
नगर आयुक्त बोले—पत्रकार समाज की सच्चाई सामने लाते हैं, वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने कहा—आईने का काम करते हैं पत्रकार

अलीगढ़, 22 जनवरी 2025।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले अलीगढ़ के औद्योगिक कृषि प्रदर्शनी परिसर स्थित कृष्णांजलि नाट्यशाला में चतुर्थ मंडलीय पत्रकार सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में अलीगढ़ मंडल के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों के साथ-साथ अन्य जनपदों के पत्रकारों ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन दैनिक जागरण के योगेश कौशिक ने किया, जबकि अध्यक्षता सहायक सूचना निदेशक संदीप सिंह ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ नगर आयुक्त अलीगढ़ प्रेम प्रकाश मीणा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक बिजेंद्र सिंह यादव, एएमयू की एमओआईसी प्रो. विभा शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी उमर पीरजादा, जीशान अहमद, ओजोन सिटी के मीडिया प्रभारी विशाल सिंह, रवि गुप्ता एवं वरिष्ठ समाजसेवी ललित मोहन सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने का संकल्प
कार्यक्रम संयोजक एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की प्रदेश महामंत्री शशि गुप्ता ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एक मंच पर लाना और देशभर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराना है। उन्होंने बताया कि संगठन के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो चुका है और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी इसे लागू कराने के लिए संघर्ष जारी है।

अत्याचारों के खिलाफ संगठित लड़ाई जरूरी
समिति के जिलाध्यक्ष आकाश सौनी ने कहा कि आज देशभर में पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों की कई बार अनदेखी कर दी जाती है। संगठन का उद्देश्य इन मामलों को सामने लाकर धरातल पर न्याय की लड़ाई लड़ना है। उन्होंने पत्रकारों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन में रहकर ही आवाज को मजबूती मिलती है।

युवा विंग ने बताई संगठन की उपलब्धियां
प्रदेश संयोजक (युवा विंग) खालिक अंसारी ने बताया कि संगठन एक दर्जन से अधिक राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रभावी बनाना संगठन का मुख्य लक्ष्य है, जिसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

अतिथियों ने की पत्रकारिता की सराहना
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि पत्रकार समाज की वास्तविकताओं को उजागर करते हैं और प्रशासन भी चाहता है कि गलतियों पर अंकुश लगे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक बिजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं, जो शासन-प्रशासन तक आमजन की आवाज पहुंचाते हैं, इस आईने को धुंधला नहीं होने देना चाहिए।
एएमयू की प्रो. विभा शर्मा ने पत्रकारों को समाज का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि निष्पक्ष और साहसिक पत्रकारिता से ही समाज को न्याय मिलता है। मुख्य वक्ता राजनारायण सिंह ने आधुनिक दौर की पत्रकारिता को चुनौतीपूर्ण बताते हुए निष्पक्ष और बारीकियों से भरपूर खबरों के महत्व पर प्रकाश डाला।
अंत में अध्यक्षता कर रहे सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने पत्रकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता का आह्वान किया।

Releated Posts

भाजपा ने मनोनीत सभासदों का किया भव्य सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका एवं नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों/सभासदों के सम्मान में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में सत्र 2025–26 का समापन समारोह संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में उत्साहपूर्ण आयोजन20 मार्च 2026 को रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

संकल्प से सिद्धि तक: 9 वर्षों में बदला उत्तर प्रदेश, सुशासन और विकास का बना नया मॉडल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 21 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

किताबों से आगे बढ़कर अब BIIT में लग रही AI की क्लास: तकनीक साधन बने , बोझ नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बदलती शिक्षा में तकनीक की असली परीक्षा नई दिशा की ओर बढ़ती भारतीय शिक्षा प्रणालीभारत…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top