• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में मजदूर की हत्या का खुलासा, लूट के बाद की गई थी वारदात — दो आरोपी गिरफ्तार
Image

अलीगढ़ में मजदूर की हत्या का खुलासा, लूट के बाद की गई थी वारदात — दो आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: रविवार, 8 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़,। क्वार्सी थाना क्षेत्र में पिछले माह हुई एक मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने मामूली लूट के लिए युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।

घटना चार मई की रात करीब साढ़े दस बजे की है। अनूपशहर रोड स्थित कमिश्नरी गेट के पास एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से शव की शिनाख्त की। मृतक मजदूरी करने के लिए घर से निकला था।

पुलिस जांच में तीन संदिग्धों की पहचान हुई। शनिवार को इंस्पेक्टर क्वार्सी नरेंद्र कुमार शर्मा की टीम ने इकरा पब्लिक स्कूल के पास बने बस स्टैंड से दो आरोपियों — अली मोहम्मद और आसबद अली, निवासीगण जीयनगढ़ — को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी वारिक उर्फ निन्ना अभी फरार है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन वे तीनों बुलेट हंटर बाइक से जीयनगढ़ से क्वार्सी की ओर जा रहे थे। रास्ते में कमिश्नरी गेट के पास एक युवक को अकेले मोबाइल चलाते हुए देखा और लूट की योजना बना ली। वे बाइक मोड़कर वापस आए और युवक को रोक लिया। युवक से मोबाइल और जेब में रखे 200 रुपये लूट लिए।

जब युवक ने उन्हें पहचानने की बात कही और पुलिस में शिकायत की धमकी दी, तो आरोपियों ने हत्या का फैसला कर लिया। अली मोहम्मद ने युवक को पीछे से पकड़ लिया, आसबद अली ने उसके हाथ थामे, और वारिक ने कमर से चाकू निकालकर उसके सीने में वार कर दिया। इसके बाद तीनों युवक को मरा समझकर भाग निकले।

फिलहाल दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं और तीसरे की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में सत्र 2025–26 का समापन समारोह संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में उत्साहपूर्ण आयोजन20 मार्च 2026 को रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

संकल्प से सिद्धि तक: 9 वर्षों में बदला उत्तर प्रदेश, सुशासन और विकास का बना नया मॉडल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 21 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

किताबों से आगे बढ़कर अब BIIT में लग रही AI की क्लास: तकनीक साधन बने , बोझ नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बदलती शिक्षा में तकनीक की असली परीक्षा नई दिशा की ओर बढ़ती भारतीय शिक्षा प्रणालीभारत…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

सिर्फ तंबाकू नहीं, जहरीली हवा भी बन रही कैंसर की बड़ी वजह

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: देश में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है—अब…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top