• Home
  • अलीगढ
  • आज का राशिफल 16 मई 2025: जानिए किस राशि के जीवन में आएगा बदलाव, किसे मिलेगा लाभ और कौन रहे सतर्क
Image

आज का राशिफल 16 मई 2025: जानिए किस राशि के जीवन में आएगा बदलाव, किसे मिलेगा लाभ और कौन रहे सतर्क

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑16 मई : 2025

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण के संकेत मिल सकते हैं, जिससे कार्यक्षेत्र बदल सकता है। ऑफिस में उच्च अधिकारी आपके काम से थोड़े असंतुष्ट हो सकते हैं, इसलिए काम में सजगता बरतें। जो लोग साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है। परिवार में किसी शुभ कार्य की रूपरेखा बन सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर सतर्क रहें।

वृषभ (Taurus)

आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा, लेकिन सतर्कता आवश्यक है। शत्रु पक्ष सक्रिय रह सकता है, उनसे बचाव की जरूरत होगी। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें, पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत करने हेतु कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। माता से किसी बात पर मतभेद संभव है। फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं।

मिथुन (Gemini)

आज का दिन आपके लिए उत्साहजनक रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में तेज गति से काम पूरा होगा। कानूनी मामलों को नज़रअंदाज़ न करें। पारिवारिक वातावरण आनंददायक रहेगा। बिजनेस में किसी पार्टनर पर अंधविश्वास न करें, नजर रखें। लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है, जो लाभकारी हो सकती है।

कर्क (Cancer)

आज आपको जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनानी चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अपने कार्यों में लापरवाही से बचें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई पुराना कार्य आज पूरा हो सकता है। खाली समय का सदुपयोग करें, पढ़ाई और रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं। पुराना लेन-देन निपट सकता है।

सिंह (Leo)

दिन मौज-मस्ती में बीतेगा लेकिन फिजूलखर्ची पर नियंत्रण आवश्यक है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे, पर पेट का ध्यान रखें। छोटे बच्चों की फरमाइशें बढ़ सकती हैं। व्यापार में किसी के साथ साझेदारी करने से पहले सोच-विचार करें, धोखे की आशंका है। कोई नया इलेक्ट्रॉनिक उपकरण घर में आ सकता है। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

कन्या (Virgo)

आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए उत्तम समय है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। अविवाहित लोगों के जीवन में नई शुरुआत हो सकती है। विलासिता की चीजों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी।

तुला (Libra)

दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। पारिवारिक मामलों में लापरवाही से बचें। कुछ कार्य समय पर पूरे न होने से मन उदास हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सफलता मिल सकती है। प्रेमी युगलों को बातचीत में सावधानी बरतनी होगी।

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन कुछ उलझनों से भरा रह सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण ज़रूरी है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत में सावधानी रखें। भाइयों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद की संभावना है, जो कानूनी रूप ले सकता है। संतान की शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है।

धनु (Sagittarius)

दिन लाभकारी रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से कुछ तनाव संभव है। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने से प्रसन्नता होगी। बजट बनाकर चलने से आर्थिक संतुलन बना रहेगा।

मकर (Capricorn)

आज का दिन आनंद और लाभ से भरपूर रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को बड़ा अनुबंध मिल सकता है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। किसी पुराने गलती पर परिजन डांट सकते हैं। कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं, सतर्क रहें।

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। परिवार से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में कई प्रोजेक्ट एक साथ मिल सकते हैं, जिससे व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। कार्य और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन आवश्यक है।

मीन (Pisces)

सेहत के लिए दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है, पुरानी बीमारी उभर सकती है। व्यापार में तनाव बना रहेगा। किसी कार्य को लेकर यदि संदेह है, तो जल्दबाज़ी न करें। क्रोध से दूरी बनाएं। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। नए कार्य की योजना बन सकती है, वरिष्ठजनों की सलाह फायदेमंद रहेगी।

Releated Posts

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी बंद, हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं; दो मरीजों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की हड़ताल…

ByByHindustan Mirror News Mar 24, 2026

भाजपा ने मनोनीत सभासदों का किया भव्य सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका एवं नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों/सभासदों के सम्मान में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में सत्र 2025–26 का समापन समारोह संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में उत्साहपूर्ण आयोजन20 मार्च 2026 को रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

संकल्प से सिद्धि तक: 9 वर्षों में बदला उत्तर प्रदेश, सुशासन और विकास का बना नया मॉडल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 21 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top