• Home
  • मेरठ,
  • मेरठ: 32 लाख की लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल, तीन अन्य भी गिरफ्तार
Image

मेरठ: 32 लाख की लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल, तीन अन्य भी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सोमवार 9 जून 2025

मेरठ। एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 32 लाख रुपये की लूट के मामले में दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक वैगन आर कार, 10 लाख रुपये नकद, तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

घटना छह दिन पहले की है, जब हरियाणा के पानीपत स्थित शंकर सपनटैक्स फर्म के मुनीम अनिल नरवाल निवासी कहलपा (थाना बरोदा, जिला सोनीपत) और चालक सतनाम सिंह निवासी पानीपत, मेरठ से करीब 32 लाख रुपये का कलेक्शन कर वापस लौट रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिंभालका बाईपास पर बुलेरो और वैगन आर सवार चार बदमाशों ने खुद को जीएसटी अधिकारी बताकर उन्हें रोका और बैग में रखे 32 लाख रुपये, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड लूट लिए।

पुलिस ने जांच के दौरान बदमाशों की पहचान कर ली और रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि लूट की साजिश में शामिल तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए सभी आरोपी हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Releated Posts

मेरठ में नमो भारत और मेट्रो को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 12,930 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, छात्रों संग किया सफर मेरठ में प्रधानमंत्री Narendra Modi…

ByByHindustan Mirror News Feb 22, 2026

‘आप पहले से ही नंगे, फिर कपड़े उतारने की क्या जरूरत’ ? AI समिट विवाद पर प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नमो भारत आरआरटीएस के नए खंड का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली–मेरठ…

ByByHindustan Mirror News Feb 22, 2026

1600 युवाओं को बुलाकर रची गई ठगी की साजिश, मेरठ में फर्जी आर्मी भर्ती गिरोह बेनकाब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नकली परीक्षा और एडमिट कार्ड से 1600 अभ्यर्थियों को बुलाया गयामेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ…

ByByHindustan Mirror News Jan 20, 2026

मैं सरकारी गाड़ी में नहीं बैठूंगा…गाड़ी पीछे नहीं हटेगी-संगीत सोम

मेरठ में योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान संगीत सोम की गाड़ी पुलिस ने रोकी मेरठ, 20 जुलाई…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top