• Home
  • अलीगढ
  • बिजली निजीकरण विरोधी: दो अभियंताओं मुकदमा
Image

बिजली निजीकरण विरोधी: दो अभियंताओं मुकदमा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज,28 जून 2025

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग के दो अभियंताओं पर विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई शासन के निर्देश पर की गई है। अभियंताओं ने आरोप लगाया है कि यह साजिश उनके निजीकरण विरोधी आंदोलन से जुड़ी है और उन्हें दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुकदमा ठाकुरगंज वितरण खंड के सहायक अभियंता जितेंद्र सिंह गुर्जर और उन्नाव में तैनात अभियंता जय प्रकाश भारतीय पर दर्ज किया गया है। विजिलेंस जांच में पाया गया कि गुर्जर ने वैध स्रोतों से 66 लाख रुपये की आय के मुकाबले 75.88 लाख रुपये खर्च किए। वहीं, जय प्रकाश भारतीय की आय 1.07 करोड़ थी, जबकि उन्होंने 1.46 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।

जितेंद्र सिंह गुर्जर, जो राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के महासचिव भी हैं, ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई बिजली निजीकरण के खिलाफ हुए आंदोलन का बदला है। उन्होंने कहा, “हम डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं। निजीकरण किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा।” उन्होंने पॉवर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल की संपत्ति की भी जांच की मांग की है।

फिलहाल विजिलेंस की नजर 11 अन्य अभियंताओं पर भी है, जिनके खिलाफ जल्द रिपोर्ट दर्ज हो सकती है।

Releated Posts

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने बरसाईं 20 से ज्यादा गोलियां, अस्पताल में…

ByByHindustan Mirror News Aug 26, 2026

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, 81 लाख को मिलेगा लाभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : योगी कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, आधार या वोटर कार्ड से उम्र का…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *