• Home
  • आगरा
  • आगरा: करकुंज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, दो गंभीर घायल, कार चालक फरार
Image

आगरा: करकुंज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, दो गंभीर घायल, कार चालक फरार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025

आगरा: 1 जून रविवार रात आगरा के करकुंज मार्ग (सिकंदरा) पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 11:15 बजे हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफेद रंग की एक कार सेक्टर 11 स्थित पानी की टंकी की ओर से आ रही थी, जबकि सामने से एक बाइक और एक ऑटो करकुंज की ओर से पानी की टंकी की तरफ जा रहे थे। तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी, जिस पर तीन युवक सवार थे, और इसके तुरंत बाद ऑटो को भी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और ऑटो कई मीटर दूर जा गिरे। ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि ऑटो में उस समय कोई सवारी नहीं थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान गिहारा बस्ती, हरीपर्वत निवासी आशुतोष (21) और ऋतिक के रूप में हुई है। वहीं, गिहारा बस्ती निवासी साजन और आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर 12 निवासी सौरभ गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार जारी है।

हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की पहचान कर ली है और चालक की तलाश जारी है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल था। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Releated Posts

आगरा: फ्रीगंज में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने ढाई घंटे में पाया काबू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुबह लगी आग से मचा हड़कंपआगरा के फ्रीगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़े हादसे…

ByByHindustan Mirror News Jan 4, 2026

हादसा: आगरा में बेकाबू कार ने ली पांच की जान, पुलिस की सूझबूझ से टला बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: आगरा में शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।…

ByByHindustan Mirror News Oct 25, 2025

स्मॉग ने ढका आगरा, अलीगढ़ में AQI खतरनाक श्रेणी में’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दिवाली की आतिशबाजी और पराली जलाने के चलते उत्तर भारत के कई शहरों में वायु…

ByByHindustan Mirror News Oct 22, 2025

इनकम टैक्स के नाम पर उद्योगपति पूरन डावर से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, पुलिस ने दो को लिया हिरासत में

आगरा, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज।आगरा में जूता उद्योग से जुड़े मशहूर उद्योगपति और फुटवियर, चमड़ा उद्योग विकास परिषद के…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top