• Home
  • Uncategorized
  • पहलगाम आतंकी हमले पर गरजे यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी: आतंकियों को दी सख्त सजा की चेतावनी,
Image

पहलगाम आतंकी हमले पर गरजे यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी: आतंकियों को दी सख्त सजा की चेतावनी,

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 23 अप्रैल: 2025,

लखनऊ/श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। इस हमले की उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को कायरतापूर्ण और सभ्य समाज के लिए कलंक बताया है।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि यह पहली बार है जब आतंकियों ने नाम और धर्म पूछकर निर्दोष नागरिकों की हत्या की है। यह न केवल अमानवीय है, बल्कि पूरी मानवता को शर्मसार करता है। उन्होंने मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

‘सरकार नहीं छोड़ेगी कोई कसर, आतंकियों को चुन-चुनकर मिलेगी सजा’

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार इस घटना को बिल्कुल भी हल्के में नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि “यह घटना पुलवामा के बाद की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक है। हमारी सरकार इस नृशंस हत्याकांड में शामिल आतंकियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करेगी, जो मिसाल बनेगी। आतंकियों और उनके सरपरस्तों को दुनिया के किसी भी कोने में छिपे हों, ढूंढ-ढूंढकर सजा दी जाएगी।”

पाकिस्तान पर साधा निशाना

भूपेंद्र चौधरी ने पाकिस्तान को आतंकवाद का गढ़ बताते हुए कहा कि दुनिया जानती है कि आतंकवादियों को संरक्षण देने वाला सबसे बड़ा देश पाकिस्तान है। उन्होंने कहा कि “दुनिया में कहीं भी आतंकवादी गतिविधि होती है, उसका कोई न कोई सिरा पाकिस्तान से जरूर जुड़ता है।”

प्रधानमंत्री ने रद्द किया विदेश दौरा, गृह मंत्री पहुंचे श्रीनगर

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गंभीर हमले को देखते हुए अपना विदेश दौरा बीच में ही रद्द कर भारत लौटने का फैसला लिया। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह तुरंत श्रीनगर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। खुफिया एजेंसियों द्वारा हमले में शामिल आतंकियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।

‘घबराएं नहीं, पूरा देश एकजुट है’

चौधरी ने देशवासियों से अपील की कि वे घबराएं नहीं, सरकार पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा, “ऐसी घटनाएं हमें और अधिक मजबूत बनाती हैं। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और दोषियों को जल्द उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। यह हमला देश की एकता और अखंडता पर सीधा प्रहार है, लेकिन हम इससे पीछे नहीं हटेंगे।”

Releated Posts

स्वामी विवेकानंद पर रील बनाएं और पाएं नकद इनाम, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:National Youth Day 2026 के अवसर पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और…

ByByHindustan Mirror News Jan 7, 2026

दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली लौटे पीएम मोदी, जी20 शिखर सम्मेलन रहा सफल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री…

ByByHindustan Mirror News Nov 24, 2025

IND vs SA: वनडे सीरीज में कौन होगा कप्तान? गुवाहाटी में आज चयन समिति करेगी ऐलान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के…

ByByHindustan Mirror News Nov 23, 2025

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल के छात्र कृष गुप्ता ने नीट 2025 में रचा इतिहास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल (बैच 2023-24) के मेधावी छात्र कृष गुप्ता ने NEET 2025…

ByByHindustan Mirror News Oct 25, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top