• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • “यूपी: सभी पाक नागरिकों को भेजा गया वापस, लखनऊ से चला अंतिम व्यक्ति”
Image

“यूपी: सभी पाक नागरिकों को भेजा गया वापस, लखनऊ से चला अंतिम व्यक्ति”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 1 मई : 2025,
उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा और सख़्त कदम उठाते हुए राज्य में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेज दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि राज्य में अवैध रूप से या वीजा अवधि समाप्त होने के बाद रह रहे पाक नागरिकों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री की सीधी मॉनिटरिंग और कड़े रुख के चलते यूपी देश का पहला राज्य बन गया है जिसने अपने यहां से सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके देश भेजा है। पुलिस विभाग की सतर्क निगरानी में इन नागरिकों पर लगातार नज़र रखी गई थी। जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चरणबद्ध तरीके से उन्हें भारत से बाहर भेजा गया।

बुधवार को लखनऊ से अंतिम पाक नागरिक को भी वापसी के लिए रवाना कर दिया गया, जिसके साथ ही यह प्रक्रिया पूरी हो गई। यूपी सरकार के इस कदम को राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस कार्रवाई की देशभर में सराहना हो रही है।

Releated Posts

संजय निषाद मंच पर रो पड़े, 2027 चुनाव से पहले सियासत गरम; अखिलेश यादव का तंज

गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषादउत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

1 अप्रैल से बदले टैक्स नियम: सैलरी, HRA और EV भत्तों पर सीधा असर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई टैक्स व्यवस्था लागू, पारदर्शिता पर जोर1 अप्रैल 2026 से ‘इनकम टैक्स रूल्स 2026’ लागू…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

भाजपा ने मनोनीत सभासदों का किया भव्य सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका एवं नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों/सभासदों के सम्मान में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में सत्र 2025–26 का समापन समारोह संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में उत्साहपूर्ण आयोजन20 मार्च 2026 को रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top