• Home
  • अलीगढ
  • निलंबित दारोगा पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप, पीड़ित ने पेश की ऑडियो रिकॉर्डिंग
Image

निलंबित दारोगा पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप, पीड़ित ने पेश की ऑडियो रिकॉर्डिंग

हिन्दुस्तान मिरर | 4 जुलाई 2025:अलीगढ़

अलीगढ़। विजयगढ़ क्षेत्र में तैनात एक निलंबित दारोगा पर अब रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप लगा है। गांगरौल गांव निवासी पीड़ित सोनित ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर दावा किया है कि उक्त दारोगा ने विवेचना में एफआर (फ़ाइनल रिपोर्ट) लगाने के बदले 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इतना ही नहीं, रुपये देने के बाद भी जब मामला दूसरे विवेचक को ट्रांसफर हो गया, तो वापस पैसे मांगने पर दारोगा ने मारपीट कर सरकारी पिस्टल छीनने के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

पीड़ित सोनित ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि उसके भाई सतेंद्र, भतीजा सुमित और छोटू के खिलाफ गांव के ही सोमवीर ने गंभीर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। इस केस की विवेचना कर रहे दारोगा ने मामले को कमजोर करने और एफआर लगाने के एवज में 70 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। पीड़ित ने रुपये दे भी दिए, लेकिन विवेचक को बदल दिया गया।

सोनित ने बताया कि रुपये वापस मांगने पर दारोगा ने उसे 22 जून को गांव के बाहर जूनियर हाईस्कूल के पास बुलाया और वहां उसके साथ मारपीट की। दारोगा ने धमकी दी कि यदि रुपये वापस मांगोगे तो सरकारी पिस्टल छीनने के आरोप में फंसा दूंगा। पीड़ित ने दावा किया कि दारोगा द्वारा रिश्वत मांगने की कॉल रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है।

इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी (एसएचओ) बालेंद्र सिंह ने कहा कि दारोगा पहले ही नशे की हालत में पब्लिक से अभद्रता के आरोप में निलंबित किया जा चुका है। जहां तक इस नए आरोप की बात है, इसकी कोई आधिकारिक शिकायत थाना स्तर पर नहीं मिली है, केवल इंटरनेट मीडिया पर इसका उल्लेख देखा गया है।

जांच की मांग तेज
अब पीड़ित द्वारा दी गई ऑडियो रिकॉर्डिंग के दावे के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। यदि रिकॉर्डिंग में लगे आरोप सही पाए जाते हैं, तो निलंबित दारोगा के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई हो सकती है। मामले की जांच के लिए उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप की संभावना जताई जा रही है।

Releated Posts

नौ मिठाई विक्रेताओं के यहां छापे,श्री राधे स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित, 103 किलो मिठाई नष्ट

उत्पादन और बिक्री पर रोक; 15 नमूने जांच के लिए लिए अलीगढ़, ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : त्योहारों के…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

कांग्रेस ने मांगीं 172 सीटें, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!

सपा 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में, पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को 12 से 14 सीटें…

ByByHindustan Mirror News Oct 24, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *