• Home
  • गोरखपुर
  • डीजे की तेज आवाज को लेकर हिंसा, चार लोग गंभीर रूप से घायल
Image

डीजे की तेज आवाज को लेकर हिंसा, चार लोग गंभीर रूप से घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025

गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र स्थित करौता गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे की तेज आवाज पर आपत्ति जताना एक परिवार को भारी पड़ गया। 4 जून को हुई इस घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों को बेरहमी से पीटा गया। हमले में एक महिला और एक किशोरी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक, गांव में चौथी भारती की बरात जा रही थी। डीजे की तेज आवाज से परेशान होकर स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार (35) ने डीजे की आवाज कम करने का अनुरोध किया। इससे नाराज़ होकर चौथी भारती ने अपने 13 साथियों के साथ मिलकर प्रदीप के घर पर धावा बोल दिया और परिवार के सदस्यों को लाठी-डंडों से पीटा।

हमले में प्रदीप के अलावा उनकी चाची रीता देवी (45), चचेरी बहन आराध्या (16) और भाई राजदीप (22) घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

झंगहा पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए बलवा, मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर एसएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और लगातार छापेमारी की जा रही है।

Releated Posts

संजय निषाद मंच पर रो पड़े, 2027 चुनाव से पहले सियासत गरम; अखिलेश यादव का तंज

गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषादउत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

फर्जी IAS बनकर रचाई शादी, 15 लाख ठगे — युवती को गोवा में बेचने की साजिश नाकाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गोरखपुर से चौंकाने वाला मामलाउत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

गोरखपुर में शिक्षक की खुदकुशी, वीडियो और 4 पन्नों के सुसाइड नोट से हड़कंप

16 लाख की ठगी का आरोप, विभागीय प्रताड़ना से थे परेशान हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर…

ByByHindustan Mirror News Feb 22, 2026

गायक बादशाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गोरखपुर महोत्सव 2026 के अवसर पर बॉलीवुड के मशहूर गायक बादशाह आज गोरखनाथ मंदिर में…

ByByHindustan Mirror News Jan 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top