• Home
  • Delhi
  • मोंथा तूफान से यूपी का मौसम बदला, कई जिलों में बारिश और ठंड बढ़ी
Image

मोंथा तूफान से यूपी का मौसम बदला, कई जिलों में बारिश और ठंड बढ़ी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर उत्तर प्रदेश में तेजी से दिखने लगा है। मंगलवार को आगरा और इटावा में अक्तूबर महीने का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ — आगरा में अधिकतम तापमान 21.4°C और इटावा में 20°C रहा। अलीगढ़, लखनऊ सहित कई जिलों में बादल छाए रहे और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर और उत्तरी-पूर्वी राजस्थान से गुजर रही ट्रफ लाइन के कारण राज्य में ठंड बढ़ रही है। हरदोई, बहराइच, आगरा और इटावा में अधिकतम तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है।

वहीं, दक्षिण-पूर्वी यूपी में अगले 24 घंटों में भारी वर्षा और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है। प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, सुलतानपुर, अंबेडकर नगर समेत करीब 20 जिलों में भारी वर्षा और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। चेन्नई स्थित आरएमसी की निदेशक बी. अमुधा के अनुसार, ‘मोंथा’ मंगलवार शाम आंध्र प्रदेश तट से टकरा चुका है। 90–100 किमी प्रति घंटे की हवाएं और 110 किमी प्रति घंटे तक के झोंके चल रहे हैं। इस तूफान के प्रभाव से यूपी के कई हिस्सों में मौसम एकदम बदल गया है और तापमान सामान्य से नीचे चला गया है।

Releated Posts

राधा मोहन दास अग्रवाल का संसद में बयान, माता-पिता की उपेक्षा पर पासपोर्ट रद्द हो

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी के सांसद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राधा मोहन दास अग्रवाल…

ByByHindustan Mirror News Feb 13, 2026

टी20 में बड़ा उलटफेर: UAE ने इंडिया-ए महिला टीम को हराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जिम्बाब्वे के बाद एक और चौंकाने वाला नतीजा एक ओर ICC Men’s T20 World Cup…

ByByHindustan Mirror News Feb 13, 2026

सेवा तीर्थ से प्रधानमंत्री का संदेश: पहले ही दिन बड़े फैसले,सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस इलाज

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 13 फरवरी को नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ का…

ByByHindustan Mirror News Feb 13, 2026

सेवा तीर्थ से चलेगा PMO: प्रशासनिक इतिहास का नया अध्याय,आज दोपहर उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली स्थित रायसीना हिल पर वर्षों से संचालित प्रधानमंत्री कार्यालय अब नए भवन ‘सेवा…

ByByHindustan Mirror News Feb 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top