• Home
  • Delhi
  • दिल्ली-गुजरात से अलकायदा के 4 आतंकी गिरफ्तार
Image

दिल्ली-गुजरात से अलकायदा के 4 आतंकी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 24 जुलाई 2025

बेंगलुरु में विस्फोटक बरामद

गुजरात एटीएस ने अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) के एक टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी के मुताबिक, पकड़े गए संदिग्धों में दिल्ली का फईक, अहमदाबाद का फरदीन, अरावली के मोदासा का सैफुल्ला कुरैशी और मेरठ का जीशान अली शामिल हैं। इन आतंकियों की गिरफ्तारी दिल्ली और गुजरात से हुई है।

एटीएस की जांच में सामने आया कि ये सभी आतंकी सोशल मीडिया के ज़रिये कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े और वीडियो सामग्री के माध्यम से जिहादी प्रोपेगेंडा फैलाने का काम कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, फईक पाकिस्तान स्थित एक इंस्टाग्राम अकाउंट से संपर्क में था, जिससे वह भारत में जिहाद फैलाने के तौर-तरीके सीख रहा था।

एटीएस ने पांच संदिग्ध इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर नजर रखनी शुरू की थी। साइबर निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

इधर बेंगलुरु में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। बुधवार को शहर के एक बस स्टैंड के शौचालय के बाहर एक कैरी बैग से छह जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर बरामद किए गए। बम निरोधक दस्ते ने इन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बैग रखने वाले की पहचान में जुटी है।

इस बीच, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी आकाशदीप सिंह उर्फ बाज को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। वह संगठन के लिए भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना में शामिल था।

Releated Posts

15 अगस्त को सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, मेहमानों के लिए 1.30 लाख QR टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में मेट्रो यात्रियों के लिए विशेष…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

लोकसभा में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्’, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली, 13 अगस्त। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को लोकसभा…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

सरकार लोगों की आवाज नहीं सुनना चाहती, हम इन्हें पागलकर देंगे: राहुल गांधी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :कांग्रेस के रचनात्मक राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्र सरकार पर तीखा हमला, पीएममोदी और अमित शाह…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

FCRA और परिसीमन बिल पर गतिरोध, आखिरी दो दिनों मेंनिकल सकता है रास्ता

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : संसद के मानसून सत्र में अब सिर्फ दो कामकाजी दिन बचे हैं और…

ByByHindustan Mirror News Aug 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *