• Home
  • मथुरा
  • चौथी मंजिल से गिरकर संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, वृंदावन में हादसे से मचा हड़कंप
Image

चौथी मंजिल से गिरकर संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, वृंदावन में हादसे से मचा हड़कंप

गुरु कृपा कुंज में रहते थे रसिक दुलारी शरण महाराज, पुलिस ने शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

मथुरा/वृंदावन।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : संत प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम से जुड़े गुरु कृपा कुंज में एक शिष्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रसिक दुलारी शरण महाराज के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह गुरुवार शाम गुरु कृपा कुंज की चौथी मंजिल की छत पर गए थे। कुछ देर बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही वृंदावन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

सीओ वृंदावन संदीप सिंह के मुताबिक, सर्वोदय अस्पताल से युवक की मौत की सूचना पुलिस को मिली थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटनास्थल और परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है।

बताया गया कि रसिक दुलारी शरण महाराज का मूल नाम दीपक था और वह मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे। सितंबर 2015 में उन्होंने दीक्षा ली थी, जिसके बाद उनका नाम रसिक दुलारी शरण रखा गया। जून 2026 से वह गुरु कृपा कुंज में रह रहे थे। इसी परिसर में संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े करीब 50 शिष्य भी रहते हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय रसिक दुलारी शरण अपने कमरे में अकेले थे। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, परिस्थितियों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

#MathuraNews #Vrindavan #PremanandMaharaj #PoliceInvestigation #BreakingNews

Releated Posts

रसिक दुलारी की मौत के बाद कहां हैं प्रेमानंद महाराज? शिष्यों ने दिया जवाब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : केली कुंज आश्रम में शिष्य की संदिग्ध मौत के बाद उठे सवाल, परिजन बच्चों…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

वृंदावन नाव हादसा: 10 की मौत, 12 लापता; तेज हवा बनी वजह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसावृंदावन में यमुना नदी में एक नाव पलटने से बड़ा…

ByByHindustan Mirror News Apr 10, 2026

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से बवाल: हादसा या हत्या?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ➤ प्रशासन का दावा: हादसा, हत्या नहींMathura में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

मथुरा में पिता ,बेटियों से करता था दुष्कर्म,तंग बेटे ने की हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में रविवार दोपहर एक किशोर ने अपने पिता की हत्या कर…

ByByHindustan Mirror News Oct 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *