• Home
  • Delhi
  • यूएन में पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर जयशंकर का तीखा जवाब
Image

यूएन में पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर जयशंकर का तीखा जवाब

बोले- ‘एक आतंकी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है, हद है’; नाविकों की सुरक्षा पर भी उठाई आवाज

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर और एक पाकिस्तानी पत्रकार के बीच तीखा सवाल-जवाब देखने को मिला। जयशंकर से पत्रकार ने भारत पर पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए पूछा कि उनकी सरकार पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देना कब बंद करेगी। इस पर जयशंकर ने जवाब दिया, “एक आतंकी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है। हद है।”

यह घटनाक्रम न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में जयशंकर और लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेइसोलो न्यंती की प्रेस ब्रीफिंग के बाद हुआ। दोनों मंत्री ‘ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स ऑन सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ऑफ शिपिंग एंड सीफेरर्स’ से जुड़े मुद्दों पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। सवाल के बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वथानेनी ने भी पत्रकार से कहा कि उसने अपना जवाब साफ-साफ सुन लिया है।

इससे एक दिन पहले संयुक्त राष्ट्र परिसर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी एक भारतीय पत्रकार ने आतंकवाद को लेकर सवाल किया था। पत्रकार ने उनसे पूछा था कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेगा।

समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता

प्रेस ब्रीफिंग के मूल विषय में जयशंकर ने समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हाल के महीनों में होर्मुज जलडमरूमध्य, लाल सागर और काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों और व्यापारिक नाविकों पर हमले हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा और जानमाल के नुकसान का कोई औचित्य नहीं हो सकता तथा ऐसे हमले बंद होने चाहिए।

जयशंकर ने कहा कि भारत दुनिया में नाविकों का प्रमुख स्रोत देश है, जबकि लाइबेरिया के पास दुनिया की सबसे बड़ी शिपिंग रजिस्ट्रियों में से एक है। दोनों देशों ने समान हित रखने वाले देशों और प्रमुख जहाज मालिकों को साथ लाकर समुद्री कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की पहल की है। उन्होंने नाविकों के लंबे समय तक जहाजों पर फंसे रहने, चालक दल बदलने में दिक्कत, स्वदेश वापसी में देरी, परिवार से अलगाव और मानसिक तनाव जैसी चुनौतियों का भी उल्लेख किया।

#Jaishankar #UNGA #Pakistan #Terrorism #MaritimeSecurity

Releated Posts

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

दिल्ली मेट्रो की 7 लाइनों के 57 स्टेशनों पर आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे गेट

10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर DMRC का फैसला, अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था; यात्रियों को…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *