• Home
  • अलीगढ
  • गाँधी जयंती पर 5 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता
Image

गाँधी जयंती पर 5 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 29 सितम्बर 2025 : महात्मा गाँधी की जयंती पर जिले में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 2 अक्टूबर को 5 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में होगी तथा क्षेत्रीय खेल कार्यालय के सौजन्य से इसका संचालन किया जाएगा।

जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने बताया कि दौड़ का शुभारंभ प्रातः 6 बजे जिलाधिकारी आवास से होगा। मार्ग सुभाष चौक, दीवानी, तस्वीर महल, कलैक्ट्रेट, एएमयू सर्किल, लाल डिग्गी, अब्दुला गर्ल्स चौराहा, मैरिस रोड, केलानगर चौराहा और क्वार्सी चुंगी से होते हुए रामघाट रोड तक तय किया गया है। दौड़ का समापन महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम के मुख्य द्वार पर होगा।

महिला एवं पुरुष ओपन वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक खिलाड़ी इस आयोजन में हिस्सा लें और गाँधी जयंती को खेल भावना के साथ मनाएँ।

Releated Posts

अलीगढ़ में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम,श्री खाटू श्याम भव्य निशान यात्रा संपन्न

6–7 हजार श्याम प्रेमियों की उपस्थिति में भव्य निशान यात्रा संपन्न अलीगढ़। शहर में रविवार को आस्था, श्रद्धा…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

अलीगढ़ के सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाया UAF-22 रैप्टर मॉडल, प्रतिभा देख सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

445 वाहनों पर चालान, 110 स्कूली वाहन निरुद्ध, गंगीरी में दो निजी बसें सीज,अनफिट व बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त

अनफिट और बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त शिकंजा सघन प्रवर्तन अभियान में 445 वाहनों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

UP SI भर्ती परीक्षा के सवाल पर विवाद, ‘पंडित’ विकल्प शामिल होने से मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बीजेपी प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, प्रश्नपत्र तैयार करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top