• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ के सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाया UAF-22 रैप्टर मॉडल, प्रतिभा देख सोशल मीडिया पर हुई तारीफ
Image

अलीगढ़ के सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाया UAF-22 रैप्टर मॉडल, प्रतिभा देख सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए आधुनिक लड़ाकू विमान UAF-22 रैप्टर का मॉडल तैयार किया है। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा बनाए गए इस मॉडल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद लोग उनकी खूब सराहना कर रहे हैं।

यह मॉडल अलीगढ़ के मॉडल कंपोजिट स्कूल भिलावली के छात्र-छात्राओं ने तैयार किया है। खास बात यह है कि यह मॉडल कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों ने मिलकर बनाया है। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और विज्ञान में रुचि दिखाते हुए विमान का आकर्षक और तकनीकी रूप से समझाने वाला मॉडल तैयार किया।

इस मॉडल को तैयार करने में प्रांशी कुमारी, आशी, हृदेश कुमार, रंजना कुमारी और कार्तिक शर्मा की अहम भूमिका रही। बच्चों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में कई दिनों की मेहनत के बाद यह मॉडल तैयार किया। बताया जा रहा है कि मॉडल में विमान की संरचना और उसके उड़ान संबंधी सिद्धांतों को सरल तरीके से दर्शाने की कोशिश की गई है, जिससे अन्य छात्रों को भी विज्ञान की जानकारी मिल सके।

स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि बच्चों में विज्ञान और तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए समय-समय पर ऐसी गतिविधियां कराई जाती हैं। इसी क्रम में बच्चों को विमान का मॉडल बनाने का कार्य दिया गया था। बच्चों ने इसे चुनौती के रूप में लिया और शानदार मॉडल तैयार कर सभी को चौंका दिया।

बच्चों की इस उपलब्धि की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग उनकी प्रतिभा की जमकर सराहना कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि सरकारी स्कूलों के छात्र भी सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर बड़े-बड़े नवाचार कर सकते हैं।

स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इन बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें विज्ञान प्रदर्शनी और अन्य प्रतियोगिताओं में भी भाग दिलाने की योजना बनाई जा रही है, ताकि उनका आत्मविश्वास और बढ़े।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *