• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़,: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक सम्पन्न, 63 लाभार्थियों को 54.49 करोड़ का ऋण वितरित
Image

अलीगढ़,: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक सम्पन्न, 63 लाभार्थियों को 54.49 करोड़ का ऋण वितरित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 13 मई : 2025,

अलीगढ़, 13 मई 2025: जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में बी-पैक्स के कम्प्यूटराइजेशन, कृषि अवसंरचना निधि (एआईएफ) और जिला सहकारिता विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिलाधिकारी ने जिला सहकारिता विकास समिति की भूमिका पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि सहकारी संस्थाएं ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं और उनके कार्यों को गति देने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान बी-पैक्स के कम्प्यूटराइजेशन की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी प्राथमिक कृषि साख समितियों का कम्प्यूटराइजेशन कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे समितियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी और किसानों को शीघ्र लाभ मिलेगा। सहायक निबन्धक सहकारिता कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले में कुल 300 शाखाएं हैं। उन्होंने सभी सचिवों को प्रशिक्षित करने के लिए भी निर्देश दिए।

कृषि अवसंरचना निधि (एआईएफ) योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को इस योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से कृषि से जुड़े उद्यमियों को आधुनिक भंडारण, प्रसंस्करण और मार्केटिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। जिले में इस योजना के तहत 82 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 63 आवेदकों को 67.09 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया है, जिसमें से 54.49 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। यह लक्ष्य के सापेक्ष 66.20 प्रतिशत का वितरण हुआ है।

जिलाधिकारी ने सीवीओ, डीएचओ और उप निदेशक कृषि को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए तत्पर रहें। इसके अलावा, उन्होंने जनऔषधि केंद्र, पैट्रोल पंप और एलपीजी गैस वितरण केंद्र खोलने की भी बात की। साथ ही, ड्रोन क्रय करने, तथा प्रथम चरण में चयनित 24 समितियों और पैक्स को कुछ नई परियोजनाएं स्थापित करने के निर्देश दिए।

बैठक में पीडी भाल चन्द त्रिपाठी, उपनिदेशक कृषि यशराज सिंह, डीडीएम नाबार्ड नितिन कमल, सीवीओ डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, सहायक आयुक्त उद्योग राजमन विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी धर्मेंद्र कुमार चौधरी, डीएचओ शिवानी तोमर, डीपीआरओ मोहम्मद राशिद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

सांसद सतीश गौतम की एंट्री के बाद बनी सहमति,रामनवमी पर अब केवल सांकेतिक शोभायात्रा , आंतरिक डायवर्जन लागू

मार्ग विवाद बना मुख्य कारण, तीन दिन की खींचतान के बाद भी नहीं बनी सहमति अलीगढ़ के कनवरीगंज…

ByByHindustan Mirror News Mar 27, 2026

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 25-3-2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक फ्लावर शो 2026 का आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गुलिस्तान-ए-सैयद में दो दिवसीय…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top