• Home
  • Delhi
  • सरेआम पत्नी की निर्मम हत्या: पहले गला काटा, फिर कार से कुचलकर उतारा मौत के घाट
Image

सरेआम पत्नी की निर्मम हत्या: पहले गला काटा, फिर कार से कुचलकर उतारा मौत के घाट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़:

कलबुर्गी में दिल दहला देने वाली वारदात
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में एक बेहद भयावह घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। अफजलपुर तालुका के बलुरगी गांव के पास एक पति ने अपनी पत्नी की सरेआम बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पत्नी को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, फिर हंसिए से उसका गला काट दिया और आखिर में कार से कुचलकर उसकी जान ले ली।

चीखती रही महिला, लोग बने रहे मूकदर्शक
मृतका शैला (28) दर्द से चीखती-चिल्लाती रही और आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। लोग घटना का वीडियो बनाते रहे। गला कटने के बाद भी शैला जान बचाने के लिए खेत की ओर भागी, लेकिन आरोपी पति अक्षय ने कार चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी।

अवैध संबंध के शक में रची गई साजिश
पुलिस के अनुसार, आरोपी अक्षय अपनी पत्नी के कथित अवैध संबंधों को लेकर नाराज रहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बताया जा रहा है कि अक्षय ने पहले से ही हत्या की योजना बनाई थी और पत्नी को माता-पिता के साथ कार में गंगापुर ले गया, जहां रास्ते में इस वारदात को अंजाम दिया।

पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार
घटना के बाद आरोपी अपने माता-पिता के साथ फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर शाम तक तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

पुलिस जांच जारी
कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस अब हत्या के पीछे की पूरी सच्चाई जानने में जुटी है।

#CrimeNews #KarnatakaCrime #DomesticViolence #BreakingNews #JusticeForWomen #ShockingIncident

Releated Posts

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

मौका मिला तो राहुल ने मचा दिया धमाल, 87 गेंदों में ठोका नाबाद 129

गिल-कोहली के जल्दी लौटने के बाद संभाली पारी, आखिरी ओवरों में बरसाए चौके-छक्के न्यू चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। वेस्टइंडीज…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत फिर बना हॉकी चैंपियन,जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लगातार दूसरी बार जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण, लॉस एंजेलिस ओलंपिक का टिकट भी…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *