• Home
  • Delhi
  • तमिलनाडु में दो सरकारी बसों की भीषण टक्कर, 7 की मौत, 40 से अधिक घायल
Image

तमिलनाडु में दो सरकारी बसों की भीषण टक्कर, 7 की मौत, 40 से अधिक घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में थिरुपथुर के पास दो सरकारी बसों की आमने-सामने टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि लगभग 40 यात्रियों के घायल होने की खबर है। हादसा गुम्मिदीपोंडी पुल के पास हुआ, जहां कराईकुडी की ओर जा रही बस और मदुरै की तरफ जा रही दूसरी बस तेज रफ्तार में आमने-सामने भिड़ गईं।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कई यात्री बस में फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों, पुलिस और राहत दलों की मदद से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। शिवगंगा के SP ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

पिछले कुछ दिनों में तमिलनाडु में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे पहले 24 नवंबर को तेनकासी में दो बसों की टक्कर में 7 लोगों की मौत और 50 से अधिक लोग घायल हुए थे। उस घटना का कारण ओवरटेक बताया गया था।

लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

मोहन भागवत बोले— ‘नरेंद्र मोदी RSS की वजह से नहीं बने प्रधानमंत्री, राजनीतिक दल संघ का हिस्सा नहीं’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: RSS शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में संघ प्रमुख का स्पष्ट संदेशराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी से भारत ने USA को 29 रन से हराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:वानखेड़े में भारत की शानदार शुरुआत, लड़खड़ाती पारी को SKY ने संभाला मुंबई। भारत और श्रीलंका…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

सूरजकुंड मेले में ‘सुनामी झूला’ बना काल, हादसे में इंस्पेक्टर की मौत, 13 घायल

फरीदाबाद में बड़ा हादसा, मेला ग्राउंड कराया गया खालीहरियाणा के फरीदाबाद स्थित विश्वप्रसिद्ध सूरजकुंड मेले में शनिवार शाम…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

रूस के मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल में चाकू से हमला, 4 भारतीय छात्र समेत कई घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उफा (रूस)। रूस के बश्कोर्तोस्तान रिपब्लिक की राजधानी उफा में स्थित स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top