• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ का डॉक्टर डेथ : 100 हत्याओं का आरोपी गिरफ्तार
Image

अलीगढ़ का डॉक्टर डेथ : 100 हत्याओं का आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 21 मई : 2025

अलीगढ़, राजस्थान के दौसा के पास एक आश्रम से कुख्यात अपराधी देवेंद्र शर्मा, जिसे ‘डॉक्टर डेथ’ के नाम से जाना जाता है, को गिरफ्तार किया गया है। शर्मा पर 100 से अधिक हत्याओं का आरोप है और वह अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का मास्टरमाइंड है। उसने 125 से ज्यादा अवैध किडनी प्रत्यारोपण किए। हत्या के बाद वह शवों को नहर में फेंक देता था, जहां मगरमच्छ उन्हें खा जाते थे।

शर्मा को सात मामलों में उम्रकैद और एक मामले में फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। 2023 में वह तिहाड़ जेल से पैरोल पर रिहा हुआ था, जिसके बाद से वह फरार था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे दौसा के आश्रम से गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी ने अवैध अंग तस्करी और हत्याओं के जघन्य नेटवर्क को फिर से उजागर किया है। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है ताकि शर्मा के अन्य अपराधों और सहयोगियों का पता लगाया जा सके।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *