• Home
  • बरेली
  • बरेली में रक्षाबंधन कार्यक्रम में बेकाबू हुई महिलाओं की भीड़, एक की मौत; कई घायल
Image

बरेली में रक्षाबंधन कार्यक्रम में बेकाबू हुई महिलाओं की भीड़, एक की मौत; कई घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

मेयर को राखी बांधने पहुंचीं 20 हजार से ज्यादा महिलाएं, गर्मी-उमस और धक्का-मुक्की से बिगड़े हालात; बच्चे भी भीड़ में फंसे

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र स्थित बरेली क्लब में गुरुवार को आयोजित सामूहिक रक्षाबंधन कार्यक्रम में भारी भीड़ के चलते अफरा-तफरी मच गई। बीजेपी मेयर डॉ. उमेश गौतम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक महिलाओं के पहुंचने का दावा किया गया। भीषण गर्मी और उमस के बीच भीड़ बढ़ने के साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान कई महिलाएं बेहोश होकर गिर पड़ीं और कुछ घायल हो गईं। एक महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान मधु सिंह के रूप में हुई है।

कार्यक्रम में महिलाओं को मेयर को राखी बांधने के लिए कूपन दिए गए थे। सुबह करीब 10 बजे से महिलाओं का पहुंचना शुरू हुआ और 11 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। जगह कम पड़ने पर कई महिलाएं बैरिकेडिंग पार कर मंच की ओर बढ़ने लगीं। इसी दौरान धक्का-मुक्की तेज हो गई। मौके पर मौजूद एंबुलेंस की मदद से बेहोश और घायल महिलाओं को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि एक बच्ची करीब पांच मिनट तक लोगों के बीच दब गई। बाहर निकालने के बाद उसके हाथ-पैर में चोट मिली। कई महिलाओं ने बताया कि वे किसी तरह भीड़ से निकलकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचीं। एक महिला के मुताबिक धक्का-मुक्की में उसकी चप्पल और पैरों की बिछिया तक निकल गई। बच्चे को गोद में लेकर पहुंची एक महिला ने बताया कि भीड़ के दबाव में उसका बच्चा नीचे गिरते-गिरते बचा, जबकि उसकी सास बेहोश हो गईं।

हालात बिगड़ने पर मेयर ने भीड़ को अलग-अलग हिस्सों में बांटने की कोशिश की। उनके बेटे पार्थ गौतम को मुख्य गेट की ओर भेजकर वहां भी राखी बंधवाने की व्यवस्था कराने की बात सामने आई। इसके बावजूद मंच के आसपास भीड़ का दबाव बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान कुछ बच्चे परिजनों से बिछड़ गए, जिनके लिए लाउडस्पीकर से लगातार अनाउंसमेंट कराया गया। उपहार वितरण के दौरान भी भीड़ बढ़ने की बात सामने आई। कुछ महिलाओं ने मोबाइल, नकदी और चेन चोरी होने के आरोप लगाए हैं, हालांकि पुलिस ने इनकी पुष्टि नहीं की है।

मधु सिंह की मौत की वजह फिलहाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम या चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद कार्यक्रम की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

#Bareilly #RakshaBandhan #CrowdManagement #UmeshGautam #BreakingNews

Releated Posts

शक में पिता बना हैवान, एक साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भुता थाना क्षेत्र की दिल दहला देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के…

ByByHindustan Mirror News Feb 13, 2026

जीजा के खिलाफ थाने पहुंची साली… आहत होकर शख्स ने दे दी जान

बरेली,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: इज्जतनगर थाना क्षेत्र का मामला, पत्नी ने सगी बहन और रिश्तेदारों पर लगाए गंभीर आरोप…

ByByHindustan Mirror News Feb 9, 2026

इस्तीफा देने के बाद भी SDM अलंकार अग्निहोत्री निलंबित, क्या कहते हैं नियम ?

बरेली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बरेली के एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री का मामला प्रदेश की प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का…

ByByHindustan Mirror News Jan 27, 2026

UP: फरीदपुर से बीजेपी विधायक श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन, जन्मदिन के अगले ही दिन टूटा दुखों का पहाड़

बरेली,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। फरीदपुर विधानसभा सीट…

ByByHindustan Mirror News Jan 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *