• Home
  • अलीगढ
  • आधार नामांकन एवं अद्यतनीकरण को लेकर जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए विशेष कैम्प लगाने के निर्देश
Image

आधार नामांकन एवं अद्यतनीकरण को लेकर जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए विशेष कैम्प लगाने के निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 22 मई : 2025

अलीगढ़, 22 मई 2025: मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन जिले में आधार नामांकन और अद्यतनीकरण की प्रक्रिया की समीक्षा एवं उसे और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया।

बैठक का संचालन सहायक प्रबंधक, यूआईडीएआई विवेक मिश्रा द्वारा किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में जिले में 17 रजिस्ट्रार अथवा एनरोलमेंट एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनके माध्यम से अप्रैल 2025 में 12,085 नए आधार नामांकन और 44,401 अद्यतन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं।

उन्होंने बताया कि 0-5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के नामांकन के लिए विशेष रूप से तीन समर्पित रजिस्ट्रार – आईपीपीबी, स्वास्थ्य विभाग एवं आईसीडीएस कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त बैंक, सीएससी ई-गवर्नेंस, बीएसएनएल, स्कूली शिक्षा विभाग, खेल विभाग व डाकघर आदि के माध्यम से 0-18 वर्ष आयुवर्ग के नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल व दस्तावेजों को अपडेट कराया जा सकता है।

विवेक मिश्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि 5-7 वर्ष एवं 15-17 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन सेवा निःशुल्क उपलब्ध है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों ने पिछले 10 वर्षों में आधार में कोई अद्यतन नहीं किया है, उन्हें भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, भले ही उनके विवरण में कोई बदलाव न हुआ हो।

मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि सभी आधार केंद्रों पर सेवाओं की शुल्क सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए, ताकि आमजन को तयशुदा दरों पर ही सेवाएं प्राप्त हों। उन्होंने जानकारी दी कि:

  • नाम, पता व अन्य सामान्य अपडेट हेतु ₹50 शुल्क
  • 7 से 14 एवं 17 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग में बायोमेट्रिक अपडेट हेतु ₹100 शुल्क
  • जबकि 5-7 और 15-17 वर्ष आयुवर्ग के लिए बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क रहेगा।

सीडीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि आधार कार्ड में जन्मतिथि केवल एक बार, नाम दो बार, तथा लिंग एक बार बदला जा सकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपरांत जब विद्यालय पुनः खुलें, तब विद्यालयों में कैम्प लगाकर 5-7 और 15-17 वर्ष आयुवर्ग के छात्रों का बायोमेट्रिक अद्यतन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह, एसडीएम गभाना विनीत मिश्रा, पीडी भालचंद त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश पांडेय, डीपीओ कृष्णकांत राय, डीपीआरओ मोहम्मद राशिद, ईडीएम मनोज राजपूत, बीईओ सिटी सतीश कुमार, डीसी आईसीडीएस राघवेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला व तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Releated Posts

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top