• Home
  • नई दिल्ली
  • ओखला में यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी, 15 दिन में खाली करने के निर्देश
Image

ओखला में यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी, 15 दिन में खाली करने के निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 23 मई : 2025

नई दिल्ली, ओखला, दिल्ली के ओखला क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई अब तेज कर दी गई है। प्रशासन की ओर से 22 मई को नोटिस जारी कर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि खिजरबाबा कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में मौजूद अवैध निर्माणों को 15 दिनों के भीतर स्वयं हटाया जाए, अन्यथा प्रशासन की ओर से बुलडोजर चलाया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हरकत में आया प्रशासन

यह कार्रवाई 8 मई 2025 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद की जा रही है, जिसमें दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) को कानून के अनुसार ओखला गांव में किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद प्रशासन ने यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए घरों और दुकानों की सूची तैयार की और वहां नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं।

नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि “उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को 15 दिनों के भीतर स्वयं हटा लिया जाए, अन्यथा प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी।” इस आदेश के बाद ओखला, खिजरबाबा कॉलोनी, जामिया नगर और तैमूर नगर समेत अन्य इलाकों में लोगों में हलचल तेज हो गई है।

प्रशासन के मुताबिक, यह जमीन सिंचाई विभाग के नाम पर दर्ज है और इस पर बिना अनुमति के निर्माण किया गया है, जो पूर्णतः अवैध है।

यह पहली बार नहीं है जब प्रशासन ने इन इलाकों में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की है। कुछ दिन पहले ही तैमूर नगर में बड़ी संख्या में अवैध इमारतों को गिराया गया था। अब वही कार्रवाई खिजरबाबा कॉलोनी और ओखला के अन्य हिस्सों में भी दोहराई जाएगी।

प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि लोग स्वयं ही अवैध ढांचों को गिरा दें ताकि उन्हें कानूनी कार्रवाई और नुकसान से बचाया जा सके। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि तय समयसीमा के बाद कोई राहत नहीं दी जाएगी और सभी अवैध कब्जों को सख्ती से हटाया जाएगा।

Releated Posts

ऑपरेशन सिंदूर से डिजिटल भारत तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने गिनाईं देश की उपलब्धियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति ने सरदार…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

जाति गिनेगा भारत, लेकिन असली सवाल है—गिनेगा कैसे?

जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की होगी गणना, पर वर्गीकरण की स्पष्ट व्यवस्था नहीं हुई तो 2011…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

लोकसभा में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्’, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली, 13 अगस्त। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को लोकसभा…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

फर्टिलाइजर बना नया जियोपॉलिटिकल हथियार, भारत की खेती पर बढ़ा वैश्विक संकट का साया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन की नीति और पश्चिम एशिया का तनाव बढ़ा रहे चिंता नई…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *