• Home
  • गुजरात
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा: गुजरात को मिली विकास की ऐतिहासिक सौगात, पाकिस्तान को चेतावनी: आतंक को छोड़ो, नहीं तो गोली तय
Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा: गुजरात को मिली विकास की ऐतिहासिक सौगात, पाकिस्तान को चेतावनी: आतंक को छोड़ो, नहीं तो गोली तय

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 26 मई 2025

दाहोद में रैली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2025 को गुजरात के दाहोद में एक भव्य सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने न केवल पाकिस्तान को दो टूक जवाब दिया बल्कि गुजरात को हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी। रैली में उन्होंने कहा, “आतंक फैलाने वालों ने सपनों में भी नहीं सोचा होगा कि मोदी से मुकाबला कितना मुश्किल हो सकता है। पाकिस्तान का लक्ष्य है भारत से दुश्मनी करना, लेकिन हमारा लक्ष्य है भारत को विकसित बनाना।”

प्रधानमंत्री ने दाहोद में लगभग 24,000 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने वेरावल-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं न केवल रोजगार के नए अवसर खोलेंगी बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा देंगी।

‘ऑपरेशन सिंदूर’: आतंकवाद के खिलाफ भारत का निर्णायक प्रहार

अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने हाल ही में अंजाम दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र किया। उन्होंने इसे केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और भावना की अभिव्यक्ति बताया। पीएम मोदी ने कहा, “अगर कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाने की कोशिश करेगा, तो उसका मिटना तय है।”

उन्होंने बताया कि 22 मई को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने मात्र 22 मिनट में सीमा पार मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। “मोदी ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दी और हमारे शूरवीरों ने वह कर दिखाया, जो दुनिया ने दशकों से नहीं देखा था।”

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि भारत की नीति आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की है और जो भी भारत की ओर आंख उठाएगा, उसे उसकी भाषा में ही जवाब मिलेगा।

गुजरात को मिली विकास की ऐतिहासिक सौगात

दाहोद के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कच्छ के भुज में भी विशाल जनसभा और रोड शो में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कुल 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें खावड़ा अक्षय ऊर्जा पार्क, ट्रांसमिशन नेटवर्क, तापी जिले में अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट, कांडला पोर्ट और कई सड़क, जल व सौर परियोजनाएं शामिल हैं।

भुज में बोलते हुए उन्होंने कहा, “एक समय था जब कच्छ पलायन के लिए जाना जाता था। लेकिन आज कच्छ में ही लोगों को रोजगार मिल रहा है। कच्छ की फसलें दुनिया भर के बाजारों में पहुंच रही हैं।”

2014 की शपथ का स्मरण: सेवा और संकल्प

पीएम मोदी ने याद दिलाया कि 26 मई 2014 को उन्होंने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने कहा, “सबसे पहले गुजरात के लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिया, फिर देश के करोड़ों नागरिकों ने। आपके आशीर्वाद की ताकत से ही मैंने देश में अकल्पनीय फैसले लिए और देश को दशकों पुरानी बेड़ियों से मुक्त किया।”

उन्होंने कहा कि देश निराशा के अंधेरे से निकलकर विश्वास के उजाले की ओर बढ़ चला है। “आज भारत अपने लिए ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है। हम मोबाइल फोन, गाड़ियां, खिलौने, दवाएं और अब रेलवे व मेट्रो तकनीक भी न केवल बना रहे हैं, बल्कि दुनिया को निर्यात भी कर रहे हैं।”

पाकिस्तान को चेतावनी: आतंक को छोड़ो, नहीं तो गोली तय

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के लोगों से सीधा संवाद करते हुए कहा, “आतंकवाद तुम्हारे भविष्य को नष्ट कर रहा है। तुम्हारे बच्चों को बरबादी की राह पर धकेल दिया गया है। मैं कहता हूं, सुख-चैन की जिंदगी जियो, रोटी खाओ वरना मेरी गोली तो है ही।”

उन्होंने कहा कि भारत ने शांति और समृद्धि का रास्ता चुना है लेकिन अगर कोई भारत पर हमला करेगा, तो उसे पूरी ताकत से जवाब मिलेगा।

Releated Posts

हजारों वर्षों की आस्था का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ Somnath Temple भारत की सनातन आस्था, सांस्कृतिक गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक माना जाता है।…

ByByHindustan Mirror News May 11, 2026

गुजरात को 20,000 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीरNarendra Modi ने मंगलवार को गुजरात को 20,000 करोड़…

ByByHindustan Mirror News Mar 31, 2026

पत्नी को एक थप्पड़ मारना ‘क्रूरता’ नहीं: गुजरात हाईकोर्ट का चर्चित फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1996 के मामले में निचली अदालत की सजा रद्द गुजरात हाईकोर्ट के एक हालिया फैसले…

ByByHindustan Mirror News Feb 21, 2026

मंच से फिसले गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, बिना रुके पूरा किया कार्यक्रम; लोगों ने सराहा संयम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल गुरुवार को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह’ के दौरान एक छोटी…

ByByHindustan Mirror News Nov 1, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top