• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • हरदोई में नर्सिंग ऑफिसर के घर 12 लाख की बड़ी चोरी, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
Image

हरदोई में नर्सिंग ऑफिसर के घर 12 लाख की बड़ी चोरी, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ मंगलवार 27 मई 2025

हरदोई। शहर के पॉश इलाकों में शुमार नेक्सरा कॉलोनी सोमवार रात बड़ी चोरी की वारदात से दहल उठी। यहां स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तैनात नर्सिंग ऑफिसर अर्पण शुक्ला के बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर में रखे करीब 12 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय अर्पण शुक्ला ड्यूटी पर थे और परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए शाहजहांपुर गया हुआ था।

पाली कस्बा के मोहल्ला सुलह सराय निवासी अर्पण शुक्ला वर्तमान में हरदोई मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। वह बीते कुछ वर्षों से शाहजहांपुर मार्ग स्थित नेक्सरा कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। दो दिन पूर्व उनकी पत्नी अपने बुआ के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए शाहजहांपुर गई थीं, जबकि अर्पण शुक्ला सोमवार रात अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। इस दौरान उनका घर पूरी तरह बंद था।

रात में चोरों ने तोड़ा ताला, उड़ाए लाखों के जेवर

सोमवार रात चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए मकान का मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने बेखौफ होकर घर की अलमारी को खंगाला और उसमें रखे करीब 100 ग्राम सोने के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी कर लिए।

चोरी हुए जेवरातों में एक सोने का हार, दो चेन, अंगूठियां, मंगलसूत्र आदि शामिल हैं। जब पड़ोसियों ने मंगलवार सुबह मकान का ताला टूटा देखा तो उन्होंने तत्काल अर्पण शुक्ला को फोन कर इसकी सूचना दी।

अर्पण शुक्ला ने तुरंत घर पहुंचकर हालात का जायज़ा लिया तो अंदर अलमारी खुली मिली और सारे कीमती सामान गायब थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिस पर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

इस वारदात के बाद नेक्सरा कॉलोनी के निवासियों में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त में लापरवाही का आरोप लगाया है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि अगर पुलिस रात्रि में गश्त करती रहती तो ऐसी घटना न होती।

घटना के संबंध में कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की इस वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फोरेंसिक रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Releated Posts

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

पूजा के विवाद से खूनी वारदात, चार हत्याओं के बाद कमांडो ऑपरेशन में अरविंद ढेर

पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद तीन बच्चों को लेकर कमरे में हुआ था बंद, ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *