• Home
  • कानपुर
  • कानपुर: आज सीएम परखेंगे पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी
Image

कानपुर: आज सीएम परखेंगे पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 28 मई 2025

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 मई को प्रस्तावित जनसभा को लेकर शहर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मैदान में जनसभा के लिए विशाल पंडाल लगभग तैयार हो गया है। इस जनसभा में करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें से 27 हजार लोग केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी होंगे।

पंडाल में 30 ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक की जिम्मेदारी 10-10 भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। भीड़ को सभास्थल तक पहुंचाने के लिए 800 बसों की व्यवस्था की गई है, जो कानपुर के 10 विभिन्न ब्लॉकों से लोगों को लाकर सभा स्थल तक पहुंचाएंगी।

सभा स्थल पर पार्किंग, पेयजल और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। जनसभा स्थल के आसपास वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं ताकि यातायात बाधित न हो।

राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार पहले ही स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। अब इस कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 मई को कानपुर आ रहे हैं ताकि पीएम मोदी के दौरे से पहले सारी व्यवस्थाओं को स्वयं परख सकें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम (28 मई, बुधवार)

  • 11:30 बजे: सीएसए यूनिवर्सिटी में हेलीकॉप्टर से आगमन
  • 11:40 बजे: जनसभा स्थल का निरीक्षण
  • 11:55 बजे: एचबीटीयू स्थित संयुक्त आयुक्त उद्योग कार्यालय के सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
  • 12:25 बजे: समीक्षा बैठक समाप्त
  • 12:35 बजे: लखनऊ के लिए प्रस्थान

मुख्यमंत्री की इस यात्रा के दौरान शहर के कुछ विकास कार्यों का शिलान्यास या लोकार्पण भी किया जा सकता है। इसमें मंधना-अनवरगंज एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, सीएसजेएम विश्वविद्यालय के सामने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेशन समेत अन्य योजनाएं शामिल हो सकती हैं।

पीएम की जनसभा को लेकर सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सभा व्यवस्था में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों की कोरोना जांच कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को जिला प्रशासन की ओर से दिए गए हैं।

Releated Posts

पति से विवाद के बाद महिला सिपाही ने खाया चूड़ियों का चूरा, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : फोन पर हुई कहासुनी के बाद उठाया आत्मघाती कदम, जिला अस्पताल में चल रहा…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

तीन रॉटविलर कुत्तों का महिला पर जानलेवा हमला, 30 जगह नोचा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : डिलीवरी बॉय और बच्चों की बहादुरी से बची 55 वर्षीय महिला की जान कानपुर।…

ByByHindustan Mirror News Jun 21, 2026

बाल्टी छूने पर दलित किशोर को मुर्गा बनाकर पीटा, जूते में पिलाया पानी, चार पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कानपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सचेंडी…

ByByHindustan Mirror News May 17, 2026

IIT कानपुर की अनोखी विदाई: दूल्हा-दुल्हन बने छात्र, B.Tech नोट्स से जला हवनकुंड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 32 साल पुरानी परंपरा ने फिर बटोरी सुर्खियां Indian Institute of Technology Kanpur में एक…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top