Image

तीन रॉटविलर कुत्तों का महिला पर जानलेवा हमला, 30 जगह नोचा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

डिलीवरी बॉय और बच्चों की बहादुरी से बची 55 वर्षीय महिला की जान

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी में शनिवार शाम तीन रॉटविलर कुत्तों ने 55 वर्षीय महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला को दौड़ा-दौड़ाकर करीब 30 जगहों पर काट लिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। समय रहते एक डिलीवरी बॉय और आसपास क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने साहस दिखाते हुए महिला की जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, घाऊखेड़ा निवासी गीता (55) अपनी सहेली नीलम के साथ जमीन-जायदाद से जुड़े एक मामले में कांग्रेस नेता अजय बिग के भाई अशोक बिग के घर गई थीं। शाम करीब 6:30 बजे जैसे ही गीता घर के अंदर पहुंचीं, वहां मौजूद तीन रॉटविलर कुत्तों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उन्हें जमीन पर गिराकर बुरी तरह नोचना शुरू कर दिया।

10 मिनट और देर होती तो जा सकती थी जान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुत्तों का हमला इतना खतरनाक था कि यदि कुछ मिनट और मदद नहीं मिलती तो महिला की जान जा सकती थी। इसी दौरान घर पर सामान पहुंचाने आया एक डिलीवरी बॉय मौके पर पहुंचा और उसने कुत्तों पर ईंटें फेंककर उन्हें हटाने का प्रयास किया। पास के पार्क में क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने भी बैट और डंडों के सहारे कुत्तों को खदेड़ा। इसके बाद महिला को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया जा सका।

इलाके में पहले भी मचा चुके हैं आतंक

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन कुत्तों का इलाके में लंबे समय से खौफ है। करीब छह महीने पहले भी इन्हीं कुत्तों ने एक पांच वर्षीय बच्ची पर हमला किया था। लोगों का आरोप है कि कुत्तों को अक्सर बिना नियंत्रण के खुले में छोड़ दिया जाता है। रॉटविलर जैसी खतरनाक नस्ल के कुत्तों के लिए नगर निगम में पंजीकरण और सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य है।

हैलट अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

गंभीर रूप से घायल गीता को पहले कांशीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत नाजुक होने पर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने इसे ग्रेड-3 डॉग बाइट का गंभीर मामला बताया है। परिजनों की शिकायत पर चकेरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

#Kanpur #RottweilerAttack #DogAttack #UPNews #BreakingNews

Releated Posts

‘सबका साथ, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ नितिन नवीन ने संगठन में एकजुटता और सामाजिक संतुलन पर दिया जोर

लखनऊ दौरे में सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम, संघ और सहयोगी दलों से मुलाकात कर भाजपा अध्यक्ष ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के भविष्य पर फैसला संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद प्रशासनिक बदलाव और SIT रिपोर्ट पर होगा मंथन अयोध्या।…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन के दौरे से 2027 चुनावी तैयारी को धार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :41 स्वागत बिंदुओं पर 25 सामाजिक वर्गों की भागीदारी, संगठनात्मक बैठकों में चुनावी रणनीति और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े दस्तावेज गोपनीय, आरटीआई के तहत जानकारी देने से इनकार पर CIC की मुहर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :गृह मंत्रालय बोला— खुलासे से संबंधित लोगों की सुरक्षा को खतरा, आयोग ने ट्रस्ट को…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top