• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: बिना अनुमति शादी समारोह में पहुंचे सिपाही ने मचाया उत्पात
Image

अलीगढ़: बिना अनुमति शादी समारोह में पहुंचे सिपाही ने मचाया उत्पात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 28 मई 2025 अलीगढ़

रामपुर/अलीगढ़। अलीगढ़ जिले के हरसापुर गांव की एक शादी में डीजे बंद न करने को लेकर हुए विवाद में रामपुर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अनुज कुमार ने जमकर उत्पात मचाया। सिपाही बिना अवकाश लिए शादी में शामिल होने अलीगढ़ पहुंचा था और देर रात करीब 10:30 बजे मैरिज हॉल में डीजे बंद कराने को लेकर मारपीट व तोड़फोड़ कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अलीगढ़ पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज किया और रिपोर्ट के आधार पर रामपुर पुलिस ने उसे निलंबित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र के हरसापुर गांव निवासी बासु की बेटी की शादी 24 मई को गांव के एक मैरिज हॉल में थी। शादी के दौरान तेज आवाज में डीजे बज रहा था, जिसे बंद कराने को लेकर सिपाही अनुज कुमार ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीजे बंद न करने पर वह बिफर पड़ा और शादी में मौजूद लोगों के साथ अभद्रता करते हुए होटल संचालक व स्टाफ पर हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई।

हंगामे की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर अलीगढ़ पुलिस ने सिपाही अनुज कुमार, उसके साथी पुष्पेंद्र और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी व तोड़फोड़ जैसी धाराओं में एफआईआर दर्ज की। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने होटल स्टाफ को जान से मारने की धमकी भी दी थी और फरार हो गया था।

पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सिपाही अनुज कुमार बिना किसी अनुमति के ड्यूटी से गायब होकर शादी समारोह में पहुंचा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रामपुर एसपी अरुण कुमार सिंह ने अनुशासनहीनता और विभागीय नियमों का उल्लंघन मानते हुए तत्काल प्रभाव से सिपाही अनुज कुमार को निलंबित कर दिया।

Releated Posts

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 11-7-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एएमयू में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के नए कार्यालय का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top