• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या
Image

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने बरसाईं 20 से ज्यादा गोलियां, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार शाम हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र में नाला पटरी के पास हुई, जहां जिम से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाए हमलावरों ने अंकित पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने 20 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाईं।

जानकारी के अनुसार, अंकित बालियान रोजाना की तरह बुधवार शाम जिम गए थे। करीब 6:45 बजे जैसे ही वह जिम से बाहर निकले, हमलावरों ने उन्हें निशाना बना लिया। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल अंकित सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस की कई टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान और उनके फरार होने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ से मिली पहचान

अंकित बालियान हरियाणवी संगीत जगत में चर्चित नाम थे। उनके गाने ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ ने उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में खास पहचान दिलाई थी। वह हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के साथ भी काम कर चुके थे। अंकित शामली के बनतीखेड़ा के रहने वाले बताए जाते हैं।

अंकित इससे पहले जुलाई 2023 में शामली में रोड शो को लेकर भी चर्चा में आए थे। उस मामले में पुलिस ने अंकित समेत करीब 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। यह भी बताया जा रहा है कि वह जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमलावर कौन थे, उनका मकसद क्या था और क्या उन्होंने वारदात से पहले अंकित की रेकी की थी। जिम से निकलने के ठीक समय हमला किए जाने के कारण पुलिस उनकी दिनचर्या की जानकारी रखने वाले लोगों के एंगल से भी जांच कर रही है।

#Shamli #AnkitBalian #HaryanaSinger #CrimeNews #UttarPradesh

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026
2 Comments Text
  • bd1fb77 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    I have been playing for several years and this place finally gives me that classic jackpot feeling with a modern twist. The slot machines run perfectly on my device and the random number generator gives everyone a fair shot at the big prizes. Customer service responds quickly and always resolves issues without making me jump through hoops. Trust my recommendation and start spinning at bd1fb77
  • p6loginslot says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Hey there I absolutely love how p6loginslot makes my gaming routine so effortless The one tap access is a lifesaver and the slot collection keeps things fresh and exciting The care team really wraps around you with quick answers and a friendly attitude It is my trusted daily escape p6loginslot
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *