• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में मातृशक्ति के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा, महिलाओं के शौर्य को किया गया नमन
Image

अलीगढ़ में मातृशक्ति के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा, महिलाओं के शौर्य को किया गया नमन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 29 मई 2025 अलीगढ़

जासं, अलीगढ़ : मातृशक्ति को नमन और भारतीय सेना की महिला वीरांगनाओं के सम्मान में अलीगढ़ में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विभिन्न सामाजिक संगठनों की अगुवाई में आयोजित की गई। यात्रा का शुभारंभ टीकाराम मंदिर से हुआ और विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए अटल चौक पर इसका समापन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल जलाकर कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए एक सैनिक की पत्नी कल्पना और 57 राष्ट्रीय बटालियन के एक वीर सैनिक की पत्नी पिंकी ने किया, जबकि कल्याणी ने शंखनाद कर वातावरण को उत्साह से भर दिया।

इस अवसर पर डॉ. प्रातमा सारस्वत ने कार्यक्रम का संचालन किया और अधिवक्ता पूनम बजाज ने भारतीय सेना की महिला अधिकारियों के शौर्य और वीरता की प्रेरणादायक कहानियाँ साझा कीं, जिससे उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा।

तिरंगा यात्रा में विभाग संघ चालक राजकुमार, महानगर संघ चालक अजय, भारती सिसोदिया, डॉ. सुलक्षणा, डॉ. अंशु रंजना, पूनम, रश्मि आनंद, डॉ. कल्पना, पंडित कृष्ण गुप्ता, रजनी उपासना, मंगलेश, शशि, तृप्ति, तरनी, बबीता, आशा, ललिता, संध्या, कुसुम प्रभा और बिमलेश सहित अनेक गणमान्य महिलाएं और नागरिक उपस्थित रहे।

Releated Posts

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top