• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: बिजली विभाग का सख्त रुख: बकाया राजस्व वसूली में लापरवाही पर चार इंजीनियरों को दी गई निंदा प्रविष्टि
Image

अलीगढ़: बिजली विभाग का सख्त रुख: बकाया राजस्व वसूली में लापरवाही पर चार इंजीनियरों को दी गई निंदा प्रविष्टि

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 29 मई 2025 अलीगढ़

जासं, अलीगढ़: जिले में बिजली विभाग ने राजस्व वसूली को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। विभाग की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि 31 मई तक बकाया राजस्व हर हाल में वसूल किया जाए। इसके बावजूद अपेक्षित वसूली नहीं हो पाने के चलते विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हाल ही में लखनऊ में हुई एक समीक्षा बैठक के बाद प्रबंध निदेशक, आगरा ने अलीगढ़ जिले के अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंताओं के कार्यों की समीक्षा की। वसूली में लापरवाही पाए जाने पर अधीक्षण अभियंता अभयता समत सहित अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार और कैलाश चंद्र समेत कुल चार इंजीनियरों को निंदा प्रविष्टि दी गई है।

बिजली विभाग के अनुसार, अलीगढ़ जिले में कुल 7.26 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 2.70 लाख और ग्रामीण क्षेत्र में 4.56 लाख उपभोक्ता शामिल हैं। जिले के उपभोक्ताओं पर लगभग 78.69 करोड़ रुपये की बकाया बिजली बिल राशि है, जिसकी वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *