• Home
  • Delhi
  • इंडिगो मुद्दे पर संसद में हंगामा, लोकसभा में बिल पारित
Image

इंडिगो मुद्दे पर संसद में हंगामा, लोकसभा में बिल पारित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

संसद का शीतकालीन सत्र लगातार हंगामे की भेंट चढ़ रहा है। पांचवें दिन भी लोकसभा और राज्यसभा में जोरदार शोर-शराबा देखने को मिला। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के बीच चली कार्यवाही में विपक्ष ने इंडिगो एयरलाइंस के परिचालन बाधित होने के मुद्दे पर सरकार को घेरा, वहीं लोकसभा में ‘स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025’ पर चर्चा के बाद इसे पारित कर दिया गया।

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने इंडिगो की उड़ानें रद्द होने का मुद्दा उठाया। जवाब में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू स्वयं स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सरकार गतिरोध खत्म करने के लिए बीच का रास्ता तलाश रही है। सपा सांसद डिंपल यादव ने यात्रियों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया, जिस पर रिजिजू ने आश्वस्त किया कि समस्या जल्द दूर की जाएगी। वहीं, AAP सांसद राघव चड्ढा ने गिग वर्कर्स की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए 10-15 मिनट की डिलीवरी दबाव को अनुचित बताया।

लोकसभा में कांग्रेस के मनीष तिवारी ने डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट पर तत्काल चर्चा की मांग करते हुए स्थगन प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि रुपये की कमजोरी भारतीय अर्थव्यवस्था पर वैश्विक अविश्वास दर्शाती है।

इस बीच, लोकसभा ने ‘स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025’ को मंजूरी दे दी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आधुनिक युद्ध हाई-टेक हो चुके हैं—स्पेस एसेट, प्रिसिजन वेपन्स और साइबर ऑपरेशन के लिए भारी संसाधन की जरूरत पड़ती है। उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान बजट की कमी का उल्लेख करते हुए कहा कि अब देश दोबारा ऐसी स्थिति में नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेस संसद के दायरे में है और रेट से लेकर अलोकेशन तक हर निर्णय सदन की मंजूरी के बाद ही होगा। पान मसाले पर उच्च टैक्स पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली वस्तुओं की कीमत कम नहीं की जा सकती।

Releated Posts

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विदेश मंत्रालय की चेतावनी, बिना वीजा-दस्तावेज यात्रा न करें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिए यात्रा करने वालों के लिए एडवाइजरी जारी नई दिल्ली।…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

यूपी में हीटवेव का अलर्ट, 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; जानें आज का मौसम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसून की रफ्तार तेज, कई राज्यों में बारिश के आसार नई दिल्ली। देशभर में…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

दिल्ली-उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट, धार्मिक और सरकारी ठिकानों की सुरक्षा बढ़ाई गई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : ईमेल से मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क नई दिल्ली। दिल्ली और उत्तराखंड…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

गाजी, खुजैमा और खालिद: पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के तीन ऑपरेटिव्स की रहस्यमयी मौतें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन वरिष्ठ ऑपरेटिव्स — गाजी मुमताज, मोहम्मद…

ByByHindustan Mirror News Jun 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top