• Home
  • अलीगढ
  • दिसंबर में आयोजित होगा ‘टीका उत्सव’: डीएम ने दिए निर्देश, सभी स्कूल–मदरसों में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य
Image

दिसंबर में आयोजित होगा ‘टीका उत्सव’: डीएम ने दिए निर्देश, सभी स्कूल–मदरसों में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 05 दिसंबर 2025 : जिले में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की धीमी उपलब्धियों को देखते हुए दिसंबर माह को ‘टीका उत्सव’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। पेन्टा-1, ओपीवी-1, एमआर-1 सहित कई टीकों की उपलब्धि मानक के अनुरूप नहीं पाई गई है, जबकि मीजिल्स–रूबेला के मामलों में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है। यूविन पोर्टल के अनुसार अप्रैल से अक्टूबर तक ओपीवी जीरो डोज 20%, पेन्टा-1 58%, एमआर-1 69% और एमआर-2 केवल 67% ही दर्ज हुई हैं। जीरो डोजर बच्चों की अधिक संख्या भी चिंता का विषय बनी हुई है।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि राज्य स्तरीय समीक्षा के बाद दिसंबर माह में 100% उपलब्धि प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत स्कूलों और मदरसों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में बच्चों को अन्य नियमित टीकों के साथ टीडी-10 (कक्षा 5/10 वर्ष) और टीडी-16 (कक्षा 10/16 वर्ष) का टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होंने साफ निर्देश दिए कि सभी 16 वर्ष आयु वर्ग के छात्र — कक्षा 10 के विद्यार्थी तथा कक्षा 11 के वे छात्र जिनका जन्म 1 दिसंबर 2008 से 30 नवंबर 2009 के बीच हुआ है — को टीडी टीका अवश्य लगाया जाए। डीआईओएस को सीएमओ और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी से समन्वय कर शिक्षकों को निर्देशित करने के लिए कहा गया है कि वे अपने निकटतम टीकाकरण सत्रों पर बच्चों को पूर्ण रूप से भेजें।

नगर निगम को टीका उत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु डोर-टू-डोर वाहनों, चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी छूटे हुए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।

‘टीका उत्सव’ के माध्यम से जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा और गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रह जाए।

Releated Posts

गहतोलीगंग में 15 दिनों से ठप बिजली सप्लाई, अंधेरे में जीने को मजबूर ग्रामीण

हिन्दुस्तान मिरर | अलीगढ़ | 16 मई 2026 अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के ग्राम गहतोलीगंग में पिछले…

ByByHindustan Mirror News May 16, 2026

जेवर एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, नोएडा-दिल्ली के बीच दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मोबाइल ऐप से होगी सीट बुकिंग, किराया सिर्फ 10 रुपये से शुरू नोएडा, ग्रेटर नोएडा,…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 15-5-2026

‘बाब-ए-इल्म’ पत्रिका का एएमयू में विमोचन Aligarh Muslim University के सर सैयद हॉल (नॉर्थ) की वार्षिक पत्रिका ‘बाब-ए-इल्म’…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 14 मई से पूरे देश में लागू होंगी नई कीमतें Amul ने देशभर के उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top