• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ खराब मीटर बिजली विभाग पर ₹30 हजार का जुर्माना
Image

अलीगढ़ खराब मीटर बिजली विभाग पर ₹30 हजार का जुर्माना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 30 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, । इगलास थाना क्षेत्र के करथला गांव निवासी तुलसी देवी को उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग से बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बिजली विभाग पर खराब मीटर लगाने और गलत लाइन कनेक्शन देने का आरोप लगाते हुए आयोग में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई करते हुए आयोग ने बिजली विभाग को ₹30 हजार मुआवजा देने और सही लाइन से कनेक्शन जोड़ने के आदेश दिए हैं।

तुलसी देवी ने आयोग में दी याचिका में बताया कि उन्होंने 25 जुलाई 2022 को घरेलू बिजली कनेक्शन लिया था। लेकिन कनेक्शन में विभाग ने उन्हें 220 वोल्टेज की जगह 440 वोल्टेज की लाइन से जोड़ दिया। साथ ही, खराब मीटर भी लगा दिया गया, जिससे उनके कई घरेलू उपकरण जलकर खराब हो गए।

मामले की सुनवाई अध्यक्ष हसनैन कुरैशी व सदस्य पूनम सिंह राजपूत की पीठ ने की। आयोग ने बिजली विभाग की लापरवाही को उपभोक्ता के अधिकारों का उल्लंघन मानते हुए आदेश दिया कि विभाग न केवल सही वोल्टेज की लाइन से कनेक्शन जोड़े, बल्कि 30 दिनों के भीतर ₹30 हजार रुपये मुआवजा भी दे, जिस पर वार्षिक ब्याज भी देना होगा।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *